6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर साथ-साथ नजर आएंगे अमिताभ-हेमा

घाटी के लोगों और कश्मीर की खूबसूरती दर्शाने वाली लघु फिल्म है 'वादी-ए-कश्मीर'...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 6 Sep 2017, 8:15 PM IST

big b

big b

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री व राजनेता हेमा मालिनी ने 'वादी-ए-कश्मीर' नाम की लघु फिल्म में काम किया है, जिसका मकसद कश्मीर के साथ एकता के संदेश का प्रसार करना है। हेमा ने अपने बयान में कहा, "एक भारतीय के रूप में यह फिल्म मेरा कश्मीर तक पहुंचने और घाटी के हमारे भाई-बहनों के दिलों को छूने का प्रयास है।" घाटी के लोगों और कश्मीर की खूबसूरती दर्शाने वाली 'वादी-ए-कश्मीर' में शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया है और गुलजार ने गीत लिखे हैं। प्रदीप सरकार ने इसका निर्देशन किया है।

प्रदीप सरकार ने कश्मीर में दो हफ्तों से ज्यादा समय तक शूटिंग करने के अनुभव के बारे में बताया, "62 की उम्र में प्यार में पडऩा संभव है...मेरे साथ यह तब हुआ, जब मैं कश्मीर से मिला। हालांकि, यह मेरी कश्मीर की पहली यात्रा थी, लेकिन ऐसा लगा कि जैसे मैं इस जगह को जानता था।" उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने कश्मीर की खूबसूरती को उतारने की कोशिश की है।

केंट आरओ के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने कहा कि छह मिनट की अवधि वाली फिल्म बनाने का उद्देश्य कश्मीर में हमारे भाई-बहनों को इस बात का अहसास कराना है कि बाकी देश उनके साथ खड़ा है और हमें करीब लाने के कई दरवाजें खुले हैं। 'वादी-ए-कश्मीर' ने देश भर से कश्मीर के लोगों के लिए प्यार का संदेश भेजने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट दिल से कश्मीर डॉट कॉम' पर लॉग ऑन करने का आग्रह भी किया है।

बता दें कि 14 साल पहले यानी 2003 में फिल्म बागबान में यह जोड़ी नजर आई थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसमें सलमान खान भी थे, जो अमिताभ-हेमा के बेटे का रोल निभाया था। चूंकि, हेमा मालिनी का हाल ही एक बयान आया है, जिसमें उन्होंने फिल्मों में काम करने को लेकर अनिच्छा जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि बागबान जैसी दमदार स्क्रिप्ट का ऑफर आएगा, तो वो काम जरूर करेंगी।