बॉलीवुड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने खुद को रखा योग से फिट, आज के दिन को मनाया कुछ इस अंदाज में

अनिल कपूर ने खुद को 61 की उम्र में भी योग के जरिए फिट रखा है।

3 min read
Jun 21, 2018
shilpa shetty

21 जून यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस। आज पूरी दुनिया योग करके इस दिन को मना रहा है। वहीं बॉलीवुड सलेब्स ने भी योग करके इस दिन को मनाया है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो खुद को योग के जरिए पूरी तरह फिट रखते हैं। इसमें सबसे पहला नाम आता है शिल्पा शेट्टी का। उन्होंने जिस तरह खुद को योग के जरिए फिट रखा है वो बेहद ही काबिले तारीफ है। शिल्पा ने न सिर्फ खुद को योग के जरिए फिट रखने की कोशिश की है बल्कि उन्होंने आम लोगों को भी इसके लिए जागरुक किया। वहीं शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की योग गुरू कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। क्योंकि खुद बाबा रामदेव भी उनको योग की तारीफ करते हैं। कई बार शिल्पा के रामदेव के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा गया। आइए जानते हैं इस दिन को बॉलीवुड में किन-किन मनाया...

बिपाशा बसु:
एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी योग को काफी महत्व देती हैं। योग का क्रेज न सिर्फ उन्हें है बल्कि उनके पति करण सिहं ग्रोवर भी योग करना पसंद करते हैं। काफी समय पहले करण की और बिपाशा के योग की फोटोज ने तो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी।

करीना कपूर :
बॉलीवुड की 'वीरे' यानी करीना कपूर भी योग के जरिए खुद को फिट रखना पसंद करती हैं। बता दें कि तैमूर को जन्म देने के महज 18 महीने होते ही करीना ने एक बार फिर से फिल्मी परी शुरू करने के लिए के खुद को तैयार करने लिए योग का सहारा लिया। बता दें कि करीना नियमित योग करती हैं। उनका मानना है कि बॉडी और वजन को बैलेंस रखने में योग से बड़ी सहायता मिलती है।

अनिल कपूर :
बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टरर्स में से एक हैं अनिल कपूर। इतनी उम्र में भी उनको देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। तीन बच्चों के पिता होने के बावजूद उनकी फिटनेस को देखकर आज भी वह लाखों लड़कियों के दिल में बसते हैं। उनकी इस जवानी का राज है योग। वह बिना एक दिन छोड़े नियम से योग करते हैं।

कंगना रनौत:
कंगना रनौत इन दिनों अपनी दो फिल्मों 'मेंटल है क्या' और 'झांसी की रानी 'की शूटिंग में बिजी हैं। बता दें कि कंगना ने भी इंटरनेशनल योगा डे पर योग किया। खास बात ये रही कि वह इनदिनो लंदन में हैं और उन्होंने वहां के सेंट्रल पार्क में योग किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने शेयर किया।

ये भी पढ़ें

गोगामेड़ी ने ‘मणिकर्णिका’ के प्रोड्यूसर को दी पीटने की धमकी, ये है बड़ी वजह
Published on:
21 Jun 2018 09:54 am
Also Read
View All