बॉलीवुड

IPL 2023: रणवीर सिंह ने जोफ्रा आर्चर को लेकर लिखा स्पेशल संदेश, मुंबई इंडियंस ने किया शेयर

IPL 2023: (आईपीएल 2023) मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस खास तस्वीर में जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो क्या यह मान लिया जाए कि आईपीएल 2023 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेल सकते है मैच।

2 min read
Nov 22, 2022
Ranveer Singh and Jofra Archer

दरअसल, अबू धाबी (Abu dhabi) में फॉर्मूला 1 रेस (farmula 1 race) का आयोजन हुआ था। इस दौरान बॉलीवुड के अतरंगी एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी इस इवेंट का हिस्सा बने। इस इवेंट में कई खिलाड़ी शामिल हुए। इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने इंग्लैंड के गेंदबाज जोफा आर्चर (Jofra Archer) के साथ एक फोटो खींची जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इस इवेंट के दौरान बॉलीवुड एक्टर रणवीर (Jofra Archer) सिंह कई खिलाड़ियों से मिले और खूब धमान मचाया। इवेंट के दौरान ही रणवीर क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) से मिले और उनके साथ एक खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम (Mumbai Indians Instagram) अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर को पोस्ट करते वक्त रणवीर ने उस तस्वीर पर जोफ्रा को मुंबई इंडियंस का नया घातक हथियार बताया।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की इस तस्वीर को मुंबई इंडियंस ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में फैंस के लिए लिखा, अगर आप जोफ्रा आर्चर को एक्शन में देखना चाहते हैं तो एक दिल (heart shape) बनाएं।

यह भी पढ़ें : विक्की कौशल की हॉटी वाइफ हैं भूमि पेडनेकर तो कियारा आडवाणी हैं नॉटी गर्लफ्रेंड

फैंस हैं एक्साइटेड: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) की इस तस्वीर पर फैंस अलग-अलग तरह के पोस्ट और कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा कि 'चोट के बाद जोफ्रा की वापसी के लिए वो काफी एक्साइटेड हैं और वो चाहते हैं कि यह तेज गेंदबाज आने वाले आईपीएल (IPL 2023) में खेले। तो वहीं, एक फैन का कहना है कि बुमराह और आर्चर की जोड़ी कमाल की होगी और बल्लेबाजो्ं के लिए वो काफी दमदार साबित होंगे।

क्या हो सकता है : जोफ्रा आर्चर काफी लम्बे समय से घायल चल रहे हैं। 2022 मेगा ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और चोटिल होने के बावजूद उन्हें हाल ही में रिटेन किया। सूत्रों की माने तो जोफ्रा अब पहले से काफी बेहतर हैं और जल्द फिट भी हो रहे हैं और अगर उनकी सेहत बिल्कुल ठीक रही तो हो सकता है कि आने वाले समय में जोफ्रा आईपीएल में खेलते नजर आएं।

यह भी पढ़ें : Jason David Frank Died: पॉवर रेंजर्स स्टार जेसन डेविड फ्रैंक का 49 साल की उम्र में निधन


Updated on:
22 Nov 2022 10:18 am
Published on:
22 Nov 2022 10:17 am
Also Read
View All