बॉलीवुड

Irrfan Khan जिंदा होते तो उनके साथ क्या करना चाहते बेटे बाबिल खान? किया दिल छू लेने वाला कमेंट

Irrfan Khan Son: बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर इरफान खान और उनके बेटे बाबिल की बॉन्डिंग कैसी थी? इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2025, 11:17 AM IST
irrfan-khan-son-babil-emotional-statement-on-late-father

Irrfan Khan Son Babil Khan: बॉलीवुड स्टार इरफान खान बॉलीवुड के उन बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे, जिनकी एक्टिंग दिल को छू जाती थी। भले ही आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी अदायगी आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है।

उनके बेटे बाबिल खान भी अब उनके नक्शे कदम पर चलकर अपनी पहचान बनाने में लगे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पिता को लेकर बातें की हैं।

'अगर पापा को वापस ला पाता तो…

हाल ही में बाबिल ने एक इंटरव्यू में कहा-"अगर मैं उन्हें वापस ला सकता, तो शायद एक्टर नहीं बनता। मैं बस उनके साथ टाइम बिताता।"

जब बाबिल से पूछा गया कि वे अपने यंग वर्जन को क्या सलाह देंगे, तो उन्होंने कहा- "फीफा मत खेलना। बाबा के साथ कुछ सीन करना, मुझे ये करना चाहिए था।"

बाबिल का पिता के लिए प्यार और इज्जत

बाबिल सिर्फ इरफान खान की परछाई में नहीं जीते, बल्कि उनकी विरासत को इज्जत के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा-"मेरे लिए लीगेसी का मतलब है, खुद का बेस्ट वर्जन बनना और लोगों को ऐसा कुछ देना जिससे वे अच्छा महसूस करें। जरूरी नहीं कि मैं सिर्फ एक्टिंग से ही ये करूं।"

इरफान खान की लीगेसी को निभा रहे बाबिल

बाबिल का मानना है कि अगर वो इरफान खान की नकल करेंगे, तो उनकी लीगेसी को नुकसान होगा। "अगर मैं उनकी तरह बनने की कोशिश करूंगा और खुद जैसा नहीं रहूंगा, तो मैं उनकी विरासत को सही तरह से नहीं निभा पाऊंगा।"

बाबिल खान का बॉलीवुड करियर 

बाबिल अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 2023 में वो फिल्म "फ्राइडे नाइट प्लान" में दिखे। इससे पहले वो नेटफ्लिक्स सीरीज "द रेलवे मैन" में भी नजर आए। इसमें उनकी एक्टिंग को सराहा गया। जल्द ही वे फिल्म "लॉगआउट" में दिखाई देंगे।

Updated on:
13 Apr 2025, 11:17 AM IST
Published on:
Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’