बॉलीवुड

क्या भोजपुरी म्यूजिक बन गया बॉलीवुड का नया हिट फॉर्मूला? ‘Chatni’ और ‘Ghis Ghis Ghis’ ने मचाई धूम

Chatni to Ghis Ghis Ghis: हाल ही में भोजपुरी म्यूजिक ने बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है और इसे नया हिट फॉर्मूला माना जाने लगा है। गाने जैसे 'Chatni' और 'Ghis Ghis Ghis' ने खूब धूम मचाई है, जिनमें भोजपुरी के लोकल फ्लेवर के साथ आधुनिक अरेन्जमेंट का बेहतरीन मेल देखने को मिला है।
2 min read
Jun 16, 2026
Chatni to Ghis Ghis Ghis
Chatni to Ghis Ghis Ghis ( IMDb)

Chatni to Ghis Ghis Ghis: एक समय था जब बॉलीवुड के गानों पर पंजाबी और वेस्टर्न म्यूजिक का दबदबा देखने को मिलता था, लेकिन अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का म्यूजिक एक नया मोड़ ले रहा है। हाल के महीनों में कई बड़ी फिल्मों ने भोजपुरी संगीत और स्टार्स को अपनाया है। इससे न केवल भोजपुरी इंडस्ट्री को नई पहचान मिल रही है, बल्कि बॉलीवुड के गानों में भी देसी स्वाद और लोक संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है।

गांव के सीन्स और भोजपुरी-हिंदी बोलों वाले गाने में भोजपुरी स्टार

इस बदलाव में फिल्म 'धमाल 4' का गाना 'चटनी' (Chatni) का नाम भी शामिल है। बता दें, ये गाना मूल रूप से दशकों पहले फेमस हुआ था और अब इसे नए अंदाज में पेश किया गया है। भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह और ममता यादव की आवाज में आए इस रीमेक को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के स्टार्स पर फिल्माया गया ये ट्रैक सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में है।

तो वहीं दूसरी ओर, अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का गाना 'घिस घिस घिस' (Ghis Ghis Ghis) भी भोजपुरी रंग में रंगा हुआ है। दरअसल, गांव के सीन्स और भोजपुरी-हिंदी बोलों वाले इस गाने में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया है। ये साफ संकेत है कि बड़े बॉलीवुड सितारे अब भोजपुरी संस्कृति को अपनी फिल्मों का हिस्सा बनाने में रुचि दिखा रहे हैं।

भोजपुरी स्टार्स भी लगातार हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बना रहे हैं

ये नहीं अभी रूकिए, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अन्य भोजपुरी स्टार्स भी लगातार हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बना रहे हैं। बता दें, 'पनवाड़ी', 'टच बडी', 'चुम्मा' और 'अफेयर' जैसे गानों ने दिखाया है कि भोजपुरी स्टार्स की लोकप्रियता अब क्षेत्रीय सीमाओं से बाहर निकल चुकी है। बता दें, पिछले कुछ सालों में 'स्त्री 2' और 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' जैसी फिल्मों में भी भोजपुरी प्रभाव वाले गाने देखने को मिले। इन गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वे सोशल मीडिया ट्रेंड्स का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही, भोजपुरी संगीत की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उसकी सादगी, लोकधुनों की ताकत और आम लोगों से जुड़ाव है।

Updated on:
16 Jun 2026 03:21 pm
Published on:
16 Jun 2026 03:21 pm
Also Read
View All
परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान

‘सुशांत सिंह राजपूत की हुई हत्या’ बहन श्वेता ने फिर उठाए बंद कमरे को लेकर सवाल, बोलीं- उनके पास कोई सीक्रट था

‘जनरेशन गटर’ वाले विवादित बयान पर कंगना रनौत ने मारी पलटी, बोलीं- युवाओं को नहीं कहा