बॉलीवुड

क्या प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर? मुंबई लौटते समय पहनी ओवरसाइट जैकेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही लंदन से एक साल बाद मुंबई लौटीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्ल्यू कलर की ओवरसाइज जैकेट पहन रखी थी। इसे देख सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट तो नहीं है। कुछ यूजर्स ने उनकी ड्रेस का मजाक भी उड़ाया।

2 min read
Jul 15, 2021

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर कोविड महामारी के दौरान लंदन में अपने पति आंनद आहूजा के साथ थीं। वहां से वह हाल ही में मुंबई लौटी हैं। एयरपोर्ट पर सोनम के पिता अनिल कपूर उन्हें रिसीव करने पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस ने ओवरसाइज जैकेट पहन रखी थी। सोनम की ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने लगे।

'क्या वह प्रेग्नेंट है?'
सोनम कपूर जब एयरपोर्ट से लौंटी, तो उन्हें फोटोग्राफर्स ने स्पॉट किया। इस दौरान सोनम ने ब्ल्यू कलर की ओवरसाइज जैकेट पहनी थी। इस जैकेट के चलते लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने की बात कही। एक यजूर ने कमेंट करते हुए लिखा,'क्या वह प्रेग्नेंट है?' दूसरे यूजर ने लिखा,'ऐसा लगता है वह प्रेग्नेंट है। एक ट्रोलर ने लिखा,'लगता है केबिन क्रू के कपड़े उधार ले लिए।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,'अगर हम ऐसे कपड़े पहन लेते, इनकी मूवीज हमें बहनजी टाइप किरदार बताते, लेकिन जब ये ऐसे कपड़े पहनते हैं, तो ये फैशन स्टेटमेंट बन जाता है।' एक अन्य यूजर ने सोनम के कपड़ों पर कमेंट करते हुए कहा,'सोनम में जीरो फैशन सेंस है, वह स्वघोषित फैशन आइकन है।' एक और यूजर ने लिखा,'उन्होंने क्या पहन रखा है? ये कौनसा फैशन है?' एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा,'ये क्या बेवकूफी वाली ड्रेस है और उन्हें लगता है कि वे फैशन आइकन हैं।'

इमोशनल हो गईं सोनम
सोनम करीब एक साल बाद मुंबई लौटी हैं। उन्हें लेेने के लिए पापा अनिल कपूर एयरपोर्ट गए। पापा को देखकर सोनम इमोशनल हो गईं। उन्हें देखकर रोने लगीं। इस पर अनिल कपूर ने उन्हें चुप कराया और घर की ओर रवाना हो गए। इस दौरान अनिल कपूर ने कैजुअल लुक में नजर आए। वहीं, सोनम ने प्रिंटेड स्कर्ट और बलू जैकेट पहनी थी। दोनों ने कोविड नियमों के अनुसार, मास्क लगाया हुआ था।

आनंद ने लंदन एयरपोर्ट पर किया ड्राप
इससे पहले सोनम के पित आनंद आहूजा ने उन्हे लंदन एयरपोर्ट तक छोड़ा। सोनम ने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि आनंद उन्हें छोड़ने आए हैं और वह मुंबई लौट रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो सोनम 'ब्लाइंड' नाम की क्राइम थ्रिलर मूवी में नजर आएंगी। इसके निर्देशक शोम मखीजा हैं।

Published on:
15 Jul 2021 06:51 pm
Also Read
View All