4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती ट्रेन में रोमांटिक हुए सोनम कपूर और आनंद आहूजा, करने लगे एक-दूसरे को किस, वीडियो हुआ वायरल

वैलेंटाइन डे के मौके पर सोनम कपूर ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो चलती ट्रेन में किस करते हुए नजर आए सोनम और आनंद आहूजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 14 Feb 2021, 9:14 PM IST

Sonam Kapoor Anand Ahuja Video

Sonam Kapoor Anand Ahuja Video

नई दिल्ली: दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2021) मनाया जाता है। इसे प्यार करने वालों का दिन कहा जाता है। वैलेंटाइन के दिन दो प्यार करने वाले एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं और एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। वैलेंटाइन के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के लिए प्यार भरे मैसेज लिखे हैं। इस बीच एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सोनम और आनंद चलती ट्रेन में एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।

Salman Khan और शाहरुख खान फिर दिखेंगे साथ, 'पठान' फिल्म में सलमान का होगा कैमियो!

सोनम और आनंद को बॉलीवुड का खूबसूरत कपल कहा जाता है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। इन दिनों दोनों भारत से दूर इंग्लैंड में हैं। ऐसे में वैलेंटाइन डे के मौके पर सोनम ने कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पहली वीडियो में सोनम और उनके पति आनंद एक ट्रेन में हैं। इस दौरान एक्ट्रेस वीडियो बनाती हैं और फिर दोनों एक-दूसरे को किस करने लगते हैं। वहीं, तस्वीरों में दोनों इंग्लैंड में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।

इस पोस्ट के साथ सोनम ने एक प्यार भरा कैप्शन लिखा है और आनंद की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे शानदार पति का बहुत- बहुत धन्यवाद जिन्होंने ग्लासगो में मेरे साथ 6 सप्ताह में से 5 सप्ताह बिताए। यह आश्चर्यजनक था कि हर रोज शूटिंग के बाद वह मेरे पास वापस आते थे। उनके लिए लंदन में घर से काम करना ज्यादा आसान होता, लेकिन वह यहां मेरे साथ रहें। शुक्रिया आनंद आहूजा। मैं आपकी सराहना करती हूं और मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'

Valentines Day के मौके पर वरुण धवन ने पत्नी नताशा के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कही ये बात

सोनम कपूर के इस पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर कपल की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे थे।