4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Valentines Day के मौके पर वरुण धवन ने पत्नी नताशा के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, कही ये बात

शादी के बाद वरुण धवन और नताशा का पहला वैलेंटाइन वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 14 Feb 2021, 7:44 PM IST

varun_dhawan.jpg

Varun Dhawan

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वरुण ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल (Natasha Dalal) से शादी की है। शादी के बाद आज दोनों का पहला वैलेंटाइन है। ऐसे में एक्टर ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।

डेविड धवन से मनमुटाव के बीच गोविंदा ने दी वरुण धवन और नताशा दलाल को शादी की बधाई, कही ये बात

वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों का दिन होता है। इस दिन हर कोई अपने प्यार करने वालों से अपनी दिल की बात कहता है। ऐसे में वैलेंटाइन डे के दिन बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर कर उनसे अपने प्यार का इजहार किया है। इस मौके पर भला वरुण कैसे पीछे रह सकते थे। क्योंकि पिछले महीने ही उन्होंने नताशा को हमेशा-हमेशा के लिए अपना बनाया है।

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम (Varun Dhawan Instagram) से नताशा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर पुरानी है। लेकिन दोनों रोमांटिक अंदाज में कैमरे के सामने पोज़ दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ वरुण ने छोटा सा लेकिन बेहद प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'हर दिन और हर जगह'। इसके साथ उन्होंने हार्ट वाला इमोजी बनाया है। वरुण द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उनकी इस पोस्ट पर अब तक 13 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

Bharti Singh पति हर्ष लिंबाचिया के गले लगकर रोने लगीं, बोलीं- हम एक साथ दुनिया से जाएंगे

आपको बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी को अलीबाग में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी। शादी में कोरोना को देखते हुए काफी कम लोगों को ही इनवाइट किया गया था। बॉलीवुड से कुछ ही सेलेब्स वरुण की शादी में शामिल हुए थे। शादी में वरुण और नताशा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। बता दें कि दोनों बचपन के दोस्त हैं और काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में कई बार दोनों की शादी के कयास लगाए थे। हालांकि इस साल वरुण धवन और नताशा ने सात फेरे ले ही लिए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन