4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharti Singh पति हर्ष लिंबाचिया के गले लगकर रोने लगीं, बोलीं- हम एक साथ दुनिया से जाएंगे

'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) के मंच पर इमोशनल हुईं भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया से भारती सिंह ने किया अपने प्यार का इजहार भारती सिंह बोलीं- हम एक साथ दुनिया से जाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 12 Feb 2021, 6:42 PM IST

bharti_singh.jpg

Bharti Singh

नई दिल्ली: टेलीविजन की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने जब से हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) से शादी की है, तभी से सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। दोनों को जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। भारती और हर्ष की लव स्टोरी स्ट्रगल के दिनों में शुरू हुई थी। सालों एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। भारती अक्सर टीवी रियलिटी शो और इंटरव्यू में हर्ष के लिए अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं। इस बार भारती इंडियन आइडल 12 के मंच पर हर्ष को लेकर इमोशनल हो गईं।

पति रोहित रेड्डी से मिलती है Anita Hassanandani के बेटे की शक्ल, अस्पताल में खुद बोलीं- नाक बिल्कुल तुम पर गई है.. देखें वीडियो

वैलेंटाइंस डे स्पेशल एपिसोड
दरअसल, 'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) में रविवार को स्पेशल वैलेंटाइंस डे एपिसोड रखा गया है। इसमें भारती सिंह पति हर्ष लिंबाचिया के साथ नजर आएंगी। वहीं, नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत, आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल और हिमेश रेशमिया अपनी पत्नी सोनिया कपूर के साथ नजर आएंगे। इस दौरान कंटेस्टेंट प्यार भरे गानों से समा बांधते हुए दिखेंगे।

कंटेस्टेंट्स ने गाए रोमांटिक गाने
सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल पेज से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंटेस्टेंट सयाली और आशीष कुलकर्णी 'जाना सुना हम तुमपे मरते हैं', 'पहला पहला प्यार है' और 'जब कोई बात बिगड़ जाए' जैसे बेहद ही रोमांटिक गाने गाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, पीछे स्क्रीन पर सभी कपल्स की रोमांटिक तस्वीरें भी चल रही हैं। गाने के दौरान कपल्स ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। इसके बाद सभी 'जब कोई बात बिगड़ जाए' गाने पर डांस करने लगते हैं।

Nia Sharma ने खोली व्हाइट हुडी की डोरी, ट्रोलर्स बोले- इतना शौक है दिखाने का तो..

दुनिया से साथ जाएंगे
इस दौरान भारती सिंह की आंखों में से आंसू झलकने लगते हैं। भारती कहती हैं कि मैंने अपनी जिंदगी में मां-बाप के अलावा किसी को नहीं किया। हर्ष मेरा पहला बॉयफ्रेंड है और मैंने इसी से शादी की। ये गाना सुनकर मुझे ऐसा लगा कि हर्ष के बिना मैं खुद को एक पल के लिए भी इमेजिन नहीं कर सकती हूं। मुझे लगता है कि हम पहला कपल है जो दुनिया से एक साथ ही जाएंगे। उसके बाद हर्ष भारती को गले लगा लेते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन