21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nia Sharma ने खोली व्हाइट हुडी की डोरी, ट्रोलर्स बोले- इतना शौक है दिखाने का तो..

निया शर्मा ने शेयर की बोल्ड फोटोज जैकेट की डोरी खोलकर किया पोस्ट ट्रोलर्स ने निया शर्मा के पोस्ट पर किए भद्दे कमेंट्स
2 min read
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Feb 12, 2021

Nia Sharma

Nia Sharma

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। कई बार निया ट्रोल (Trolled) भी होती हैं हालांकि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो बिंदास तरीके से अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। एक बार निया ने अपना सेक्सी लुक शेयर किया है। निया ने एक क्रॉप जैकेट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने उसकी पीछे की डोरी को खुला रखा है। निया की इन तस्वीरों को देखकर जहां फैंस उनकी हॉटनेस की खूब तारीफ कर रहे हैं वहीं ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर लिया है।

जैकेट की डोरी खुली होने के कारण हुईं ट्रोल

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर व्हाइट कलर की जैकेट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हुडी में निया कमाल की खूबसूरत नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में निया ने व्हाइट हुडी की साइड की डोरी को खोलकर रखा है। वहीं दूसरी तस्वीर में निया ने आगे की चेन खोली हुई है और तीसरी में निया ने दूसरे साइट की डोरी भी खोली हुई रखी है। फोटोज में निया जबरदस्त पोज देती हुई दिख रही हैं। निया ने कैप्शन में लिखा- इसे लाइफ जैकेट कहती हूं मुझे ये बहुत पसंद है। फैंस निया की इन फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं।

बोल्ड तस्वीरों के कारण यूजर्स करते हैं भद्दे कमेंट्स

वहीं ट्रोलर्स ने निया की तस्वीर पर निशाना साधा है। एक यूजर ने लिखा- इतन शौक है दिखाने का तो ये भी उतार दो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- शेमलेस निया। एक ने लिखा- पूरी चुड़ैल लग रही है। कई यूजर्स हंसने वाला इमोजी बनाकर निया का मजाक भी बना रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब निया अपने बोल्ड लुक के कारण ट्रोल हुई हो इससे पहले भी वो कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। बता दें कि जल्द ही निया और अर्जुन बिजलानी एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।