बॉलीवुड

जाह्नवी और ईशान के इन सीन्स के देखकर हो जाएंगे भावुक, फिल्म को देखकर तो रोक ही नहीं पाएंगे आंसू

इस फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और देवंगत अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर नजर आएंगे और जाह्नवी इससे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 4:42 PM IST
DHADAK
DHADAK

डायरेक्टर शशांक खेतान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और देवंगत अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर नजर आएंगे और जाह्नवी इससे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। साथ ही इन दिनों दोनों 'धड़क' के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन जब फिल्म के ट्रेलर को देखा जाता है तो मूवी में कुछ ऐसे सीन्स हैं जो आपको इमोशनल कर देंगे। आइए जानते इनके वो इमोशनल सीन्स के बारे में।

जब आशुतोष राणा पकड़ लेते है

फिल्म धड़क के ट्रेलर में जो पहला इमोशनल सीन दिखाया गया है जब दोनों चुपके से मिलते हैं और एक-दसरे को किस करते हैं तो मूवी में जाह्नवी के पिता का किरदार निभा रहे अभिनेता आशुतोष राणा उन्हें पकड़ लेते हैं तो जाह्नवी को और ईशान कोे अलग कर देते हैं तब ईशान की जमकर पिटाई होती है। इसके कारण ईशान और उसके घर वालों को जेल की भी हवा खानी पड़ती है। ये काफी जबरदस्त सीन फिल्माया गया है।

घर से भाग जाने के बाद

बता दें कि दोनों घर से भाग जाते हैं। इसके बाद उन्हें फिल्में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है साथ ही आशुतोष राणा दोनों को ढूंढते ही रहते हैं। इसके कारण दोनों हमेशा छुप-छुपकर रहते हैं। इस सीन को मूवी में जब आप पूरी तरह से देखेंगे तो भावुक हो जाएंगे।

जब ईशान जाह्नवी को थप्पड़ मारते हैं

फिल्म में एक सीन ऐसा भी है जब ईशान जाह्नवी को किसी बात को लेकर थप्पड़ मार देते हैं। इसके बाद दोनों अपने घर वापस लौट आत हैं और अपने घर वालों से गले लगकर बहुत रोते हैं। और फिर फिल्म के आखिरी में अपने गिले शिकवे दूर करके आपस में मिलते हैं। जब आप इस मूवी को पूरी तरह आराम से बैठकर देखेंगे तभी इन सीन्स को महसूस कर पाएंगे।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी