बॉलीवुड

आखिर सलमान खान से शादी को लेकर यूलिया वंतूर ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसा बात, बोलीं-शादी की बजाय उनके साथ…!

सलमान खान संग शादी करने के सवाल पर रोमानियन मॉडल यूलिया वंतूर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात...  
2 min read
May 10, 2020
salman khan and lulia vantur
salman khan and lulia vantur

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ( Salman Khan ) 54 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी शादी मसला नहीं सुलझा है। कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ने के बाद वे आज तक कुंवारे ही हैं। सभी उनसे यही सवाल करते हैं कि आप शादी कब करोंगे? ये ऐसा सवाल है जिसका उनके फैंस से समय से जवाब जानना चाहते हैं। अब यही सवाल सलमान खान की दोस्ट यूलिया वंतूर ( Iulia Vantur ) से किया गया। उन्होंने इसका जवाब अलग ही अंदाज में दिया। एक वेबसाइट से बातचीत में यूलिया से पूछा गया कि उनकी शादी सलमान से कब हो रही है?

पेपर्स पर शादी का ठप्पा लगाना ज्यादा जरूरी नहीं?
यूलिया ने कहा, 'व्यक्ति के साथ लाइफ बिताना महत्वपूर्ण है ना कि पेपर्स पर शादी का ठप्पा लगाना। हम एक-दूसरे के बारे में कैसा महसूस करते हैं। साथ में समय बिताना किसी अन्य चीज की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है।'

शादी से ज्यादा महत्वपूर्ण खुश रहना
एक्ट्रेस ने कहा, 'यह सवाल बार-बार मेरे से पूछा जाता है। यहां तक मेरे माता-पिता भी अब मेरे से सवाल करने लगे हैं कि शादी कब करोगी? तब मैंने मां को जवाब दिया कि मां आप मुझे खुश देखना चाहती हो या फिर शादी? मैं किसी से भी शादी कर सकती हूं, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है कि खुश रहना और किसी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना।'

बता दें यूलिया वंतूर एक रोमानियन मॉडल है जो भारत में काफी लोकप्रिय हैं। वह पिछली बार म्यूजिक वीडियो 'हरजाई' में मनीषा पॉल के साथ नजर आई थीं। उनके सलमान के साथ बहुत ही मधुर रिश्ते हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। अब लॉकडाउन के बीच भी यूलिया, सलमान के साथ उनके फॉर्महाउस पनवेल पर समय बिता रही हैं।

Updated on:
10 May 2020 10:48 am
Published on:
10 May 2020 10:43 am
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद