बॉलीवुड

सलमान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है यह अभिनेत्री, बयां किए अपने जज्बात

सलमान खान बॉलीवुड में कई कलाकारों के मेंटर माने जाते हैं। उन्होंने कई स्टार्स के डूबते कॅरियर को बचाया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 2:07 PM IST
salman khan
salman khan

सलमान खान बॉलीवुड में कई कलाकारों के मेंटर माने जाते हैं। उन्होंने कई स्टार्स के डूबते कॅरियर को बचाया है। कई लोगों के लिए तो सलमान फरिश्ते से कम नहीं हैं। हाल में बॉबी देओल ने भी 'रेस 3'के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि सलमान उनके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। बता दें कि बॉबी को 'रेस 3' में मौका देकर सलमान ने उनके डूबते कॅरियर को बचाया है।

ऐसे ही सलमान ने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के कॅरियर को भी बचाया है। इतना ही नहीं कई स्टार्स को इंडस्ट्री में लाने का श्रेय सलमान को ही जाता है। इनमें जैकलीन फर्नांडीस का नाम भी शामिल है। बता दें कि फिल्म 'रेस 3' में सलमान के साथ जैकलीन भी मुख्य भूमिका में है। इससे पहले भी इन दोनों ने साथ में 'किक' फिल्म की हैं, जो कि जैकलीन के कॅरियर के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई।

सलमान का एहसान कभी नहीं भूल सकती:
हाल में जैकलीन ने एक साक्षात्कार में सलमान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सलमान उनकी जिंदगी में बहुत से पॉजिटिव बदलाव लेकर आए हैं। जैकलीन ने कहा, 'मैं उनका एहसान कभी नहीं भूल सकती हूं और वह मेरे लिए परिवार की तरह हैं।' साथ ही उनका कहना है कि वह सलमान के लिए कुछ भी कर सकती हैं और वह उनका बहुत सम्मान करती हैं। सलमान ने भी जैकलीन की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत मेहनती अभिनेत्री हैं।

4 सालों की दोस्ती:
सलमान और जैकलीन करीब 4 साल से दोस्त हैं। जैकलीन ने कहा, 'हम दोनों अब काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। जबसे मैं इंडिया आई हूं, सलमान ने मेरा साथ दिया है। वह मेरे लिए बहुत बड़े सपोर्ट रहे हैं। सलमान उस वक्त से मेरे दोस्त रहे हैं, जब मुझे समझ भी नहीं आता था कि मुझे कौन सी फिल्म साइन करनी चाहिए, कौन सी नहीं। 'किक' के बाद मेरे लिए सबकुछ बदल गया।'

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार