बॉलीवुड

सलमान खान की रेस 3 को लेकर जैकलीन ने किया ये बड़ा खुलासा!

सलमान खान की 'रेस 3' को लेकर जैकलीन ने किया ये बड़ा खुलासा!
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2017, 4:00 PM IST
Jacqueline_Fernandez
Jacqueline_Fernandez

अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस अपनी आने वाली फिल्म 'रेस 3' को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि हिट फिल्म श्रृंखला 'रेस' के तीसरे संस्करण में उनकी भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण है। जैकलिन ने मंगलवार को डेनिम ब्रांड ली के बॉडी ऑप्टिक्स सीजन-2 के लॉन्च पर कहा, 'यह मुश्किल भूमिका है। मैं यह भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं क्योंकि यह मुझे अलग बनाती है।' उन्होंने कहा, 'मैं इस भूमिका को चुनौतीपूर्ण मानती हूं।'

रेमो फर्नांडिस द्वारा निर्देशित 'रेस 3' में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। जैकलिन ने कहा कि फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होने के कारण यह पूरी तरह अलग होगी। जैकलिन और सलमान इससे पहले 'किक' में साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'किक के बाद, मेरा कॅरियर अच्छी दिशा में गया। इसके लिए मैं उनकी (सलमान)आभारी हूं। उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और ऐसे वक्त में मेरे साथ फिल्म की जब मुझे खुद पर विश्वास नहीं था।'

जैकलिन ने कहा, 'उस समय हमने 200 करोड़ की फिल्म की और अब हम एक साथ 'रेस 3' में काम कर रहे हैं। मैं इसके लिए उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि यह फिल्म भी हिट होगी।' जैकलिन, तरुण मनसुखानी निर्देशित फिल्म 'ड्राइव' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी दिखाई देंगी।

हाल में रिलीज हुई जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म 'जुड़वा 2' भी 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। उनकी इस फिल्म ने पहले सप्ताह में डोमेस्टिक बॉक्स आॅफिस पर अच्छा कारोबार किया है जिसकी बदौलत फिल्म अपनी मूल लागत निकालकर अब मुनाफे की तरफ बढ़ रही है।

यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई सलमान खान की जुड़वा का सीक्वेल है। इसमें जैकलीन फर्नांडीस ने करिश्मा कपूर और तापसी पन्नू ने रंभा का किरदार प्ले किया है जबकि सलमान का किरदार वरुण धवन ने निभाया है। यह फिल्म 15 करोड़ रुपए की कमाई और कर लेती है तो वरुण की अब तक की सबसे हिट फिल्म बन जाएंगी।

Also Read
View All
‘आजकल के एक्टर्स इनसिक्योर होते हैं’, फराह खान का बड़ा बयान, बोलीं- शाहरुख, सलमान और अक्षय आखिरी सुपरस्टार्स थे

ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन को साथ देख लोगों ने किए कमेंट! किसी ने लिया- सलमान का नाम तो कोई बोला- अच्छी एक्टिंग है

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्ररिंग मामले में कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर के केस में देंगी गवाही

‘आदिपुरुष’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई रणबीर कपूर की ‘रामायण’, अच्छी प्रतिक्रियाओं के बाद भी रह गई कोसों दूर

कौन थे दिव्य पक्षी जटायु? जिन्होंने माता सीता के लिए लड़ा था रावण से युद्ध, फिल्म ‘रामायण’ के बने गुमनाम हीरो