सहायक पुलिस आयुक्त डी. भार्गुडे ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि संदिग्ध नौकर के खिलाफ जुहू पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, स्टेज शो में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ खास स्टैचू, रंगमंच के सामान और कपड़े गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिनकी कीमत 90 हजार के करीब है। पुलिस मान रही है कि घर के नौकर ने ही ये चोरी की है, जो गोदाम की साफ-सफाई का काम देख रह था। पुलिस नौकर से सपंर्क की कोशिश कर रही है। पुलिस नौकर की तलाश कर रही है।