बॉलीवुड

जब वरुण को छोड़ सलमान के संग जैकलीन ने किया टन टना टन, देखें वीडियो

जब वरुण को छोड़ सलमान के संग जैकलीन ने किया टन टना टन, देखें वीडियो
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2017, 7:45 PM IST
salman khan
salman khan

अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज अपनी आगामी फिल्म 'जुड़वा 2' के प्रचार में जोरो-शोरों से जुटी हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह सलमान के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। जैकलिन 'जुड़वा 2' के सह-कलाकार वरुण धवन के साथ मुंबई में प्रचार के बाद, अब सलमान खान के साथ ब्रिटेन की ओर रवाना हुई हैं, जहां उन्होंने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के प्रचार के लिए इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ 'चलती है क्या 9 से 12' पर ठुमके लगाते वीडियो साझा की।

जी हां, उनकी फिल्म जुड़वा 2 आगामी 29 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में जैकलीन वरुण के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। वहीं इन दिनों जैकलीन लंदन में है। आपको बता दें कि लंदन में सलमान कई कलाकारों के साथ द बैंग टूर पर है। इसी दौरान जैकलीन ने सलमान के साथ कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देख वरुण को थोड़ी जलन भी हो सकती है।

दरअसल सलमान ने अपनी फिल्म जुड़वा के गाने चलती है क्या 9 से 12 पर जैकलीन के साथ खूब मस्ती की। सलमान और जैकलीन इस गाने पर ना सिर्फ डांस कर रहे हैं बल्कि खुद ही इस गाने को इतना मगन होकर गा रहे है कि कोई भी इस वीडियो को देखकर झूमने लगेगा। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए जैकलीन ने लिखा है कि असली जुड़वा के साथ टन टना टन, अब जुड़वा 2 का समय है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

बात करें जैकलीन और सलमान की तो बहुत जल्द दोनों रेस 3 में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरु होने वाली है। इस फिल्म से पहले दोनों ने किक में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में सलमान और जैकलीन की जोड़ी को लोगों खूब पसंद किया था। फिलहाल तो जैकलीन की जुड़वा 2 रिलीज के लिए तैयार है इस फिल्म में जैकलीन के अलावा तापसी पन्नू है। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल