6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों सजय दत्त नहीं चाहते कि उनका बेटा उनके जैसा बने?

क्यों सजय दत्त नहीं चाहते कि उनका बेटा उनके जैसा बने?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 16 Sep 2017, 4:29 PM IST

Sanjay_Dutt

Sanjay_Dutt

ड्रग्स की लत और कानूनी उलझनों से गुजर चुके बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि एक पिता होने के नाते वह नहीं चाहते कि उनका बेटा उनके जैसा बने। दिवंगत दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस के बेटे, संजय ड्रग्स की समस्या से जूझ चुके हैं और इसके लिए सुधारगृह भी जा चुके हैं। उन्हें 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों के एक मामले में अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन भयानक विस्फोटों में 250 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। यहां शनिवार को एक सम्मेलन में संजय ने अपनी जीवन यात्रा और संघर्ष के बारे में बताया।

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि वह बच्चों के लालन-पालन को लेकर अपने दिग्गज पिता से अपनी तुलना कैसे करते हैं, तो उन्होंने कहा, 'हमारे पिता ने हमें समान्य बच्चों की तरह पाला-पोसा। मुझे बॉर्डिंग स्कूल भेजा दिया गया था। मैंने कड़ी मेहनत की और मैं अपने बच्चों के साथ भी यही करता हूं।'

उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें जीवन के मूल्य सिखाने की कोशिश करता हूं, उन्हें 'संस्कार' देता हूं और सिखाता हूं कि बड़ों का सम्मान करना जरूरी है चाहे वे आपके नौकर ही क्यों न हों...साथ ही यह भी कि उन्हें जिंदगी की अहमियत समझनी चाहिए। मैं प्रार्थना करता हूं कि मेरा बेटा मेरी तरह न बने क्योंकि मेरे पिता जिससे गुजरे, मैं उससे नहीं गुजरना चाहता।'

संजय आगामी फिल्म 'भूमि' के साथ वापसी कर रहे हैं। उमंग कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिता-पुत्री की कहानी है। इस फिल्म में संजय दत्त अपनी बेटी की खोई हुई इज्जत पाने के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे। संजय दत्त की भूमि 22 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। जेल से छूटने के बाद संजय दत की कमबैक फिल्म है भूमि। इस फिल्म में संजय दत्त के पिता की भूमिका में नजर आएंग, वहीं अदिति राव हैदरी उनकी बेटी की भूमिका में नजर आएंगी।