6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SAD! जेल में घुटते थे संजय, मान्यता भी कुछ इस तरह बहलाती रही बच्चों को…

SAD! जेल में घुटते थे संजय, मान्यता भी कुछ इस तरह बहलाती रही बच्चों को...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 16 Sep 2017, 2:30 PM IST

sanjay dutt

sanjay dutt

जैसा की हम सब जानते हैं मुंबई बम ब्‍लास्‍ट मामले में पुणे की यरवडा जेल में 23 साल काटने के बाद अब जाकर संजय दत्त रिहा हुए हैं। वे जल्द ही अपनी फिल्म भूमि से बॅालीवुड में कमबैक करने वाले हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने अपने जेल में काटे उन दिनों के बारे में बात की।

उन्होंने बताया की जेल में सजा काटने के दौरान उनकी पत्नी मान्यता ने उनके परिवार को संभालें रखा। यरवडा जेल में बंद रहने के दौरान उनके बच्चे अक्सर उनकी पत्नी से संजय से फोन पर बात करवाने के लिए जिद किया करते थे। लेकिन मान्यता उनकी बात को यह कहकर टाल देती थी कि उनके पापा पहाड़ो पर शूटिंग करने गए हुए हैं जहां मोबाइल का सिगनल नहीं आता है इसलिए उनकी बात पापा से नहीं हो पाएगी। वे बताते हैं की जेल में कटे वो दिन उनकी जिंदगी के सबसे बुरे दिन थे।

लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब संजय की परेशानी को समझते हुए जेल से ही उन्हें रोज रात को एक कॉल करने की इजाजत मिल गई। संजय से जब पूछा गया कि क्या उनके बच्चों को सच का पता है तो संजय कहते है,-मैं बच्चों के बड़े होने का इंतजार कर रहा हूं ताकि मैं उन्हें विस्तार से सारी बातें बता सकूं।

संजय को अफसोस है की वे कभी अपने माता पिता के अच्छे बेटे नहीं बन पाए। उन्होंने इंडिया टुडे के माइन्ड रॅाक्स कॅान्सर्ट में बताया की एक वक्त था जब वह काफी बिगड़ गए थे। उन्होंने ड्रग्स लेना, लड़कियां घुमाना शुरु कर दिया था। इसलिए वे चाहते हैं की उनका बेटा कभी भी उनके जैसा ना बने क्योंकि संजय की वजह से उनके पिता को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बचपन में उनकी मां कभी भी उनके खिलाफ शिकायत नहीं सुनती थी। चाहे कोई कुछ भी कहे। शायद यही वजह थी की संजय बिगड़ गए थे।

खेर जो भी हो आज संजय ने अपनी जिंदगी में जो मुकाम हांसिल किया है वो काबिले तारीफ है। उम्मीद करते है की उनकी आने वाली फिल्म भूमि भी उनके लिए लक्की साबित हो और फिल्म सुपर डुपर हिट हो जाए।