बॉलीवुड

कैटरीना की वजह से सलमान से नाराज हुईं जैकलीन, जानिए क्या हुआ ऐसा

बता दें कि इन दोनों की सलमान से अच्छी दोस्ती भी है।

2 min read
Aug 21, 2018
Salman katrina and jacqueline
Salman katrina and jacqueline

सलमान खान ने बॉलीवुड में कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का कॅरियर बनाया है। कैटरीना कैफ और जैकलीन भी इनमें से एक हैं। बता दें कि इन दोनों की सलमान से अच्छी दोस्ती भी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दिनों जैकलीन, सलमान खान से नाराज चल रही हैं। सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। पहले इस फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लीड रोल में लिया गया था। शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद कैटरीना कैफ को इस फिल्म में लिया गया।

कैटरीना की वजह से नाराज हुईं जैकलीन:
प्रियंका के जाने के बाद कई अभिनेत्रियां सलमान की फिल्म 'भारत' में एंट्री की प्लानिंग कर रही थीं। सलमान ने इनमें से कैटरीना कैफ को चुना। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना को इस फिल्म में लिए जाने से जैकलीन नाराज हो गई हैं। हालांकि सलमान और फैंस कैटरीना की एंट्री से काफी खुश हैं।

जैकलीन को थी फिल्म में एंट्री की उम्मीद:
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका के फिल्म छोड़ने के बाद जैकलीन को पूरी उम्मीद थी कि सलमान खान उन्हें इस फिल्म में मौका देंगे। बता दें कि वह सलमान के दबंग वर्ल्ड टूर का भी हिस्सा थीं। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद थी कि 'भारत' में उनकी एंट्री होगी। लेकिन उनकी जगह जब कैटरीना को इस फिल्म में लिया गया तो वह अपसेट हो गईं।

सलमान ने किया था कैटरीना का वेलकम:
बता दें कि प‍िछले द‍िनों सलमान ने प्र‍ियंका के बैकआउट के बाद कैटरीना का स्वागत सोशल मीड‍िया पर अलग अंदाज में किया था। उन्होंने ल‍िखा, भारत में 'सुंदर-सुशील' कैटरीना का वेलकम।'

कैटरीना को 'गोल्डफिश' बुलाते हैं अली जफर:
अभिनेत्री कैटरीना कैफ की सिर्फ सलमान के साथ ही नहीं बल्कि अली अब्बास जफर के साथ भी अच्छी दोस्ती है। बता दें कि अली अब्बास जफर ही फिल्म 'भारत' को डायरेक्ट कर रहे हैं। अली अब्बास, कैटरीना को 'गोल्डफिश' कहकर पुकारते हैं।

Published on:
21 Aug 2018 01:16 pm
Also Read
View All
ओम पुरी की Ex-wife सीमा कपूर ने खोले जिंदगी के पुराने पन्ने, बोलीं- ‘मैंने अपने अजन्मे बच्चे से बातें कीं’

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन PM ने काफिला रोक की थी मुलाकात

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं