बॉलीवुड

Akshay Kumar की फिल्म ‘राम सेतू’ से जारी हुआ ‘Jai Shree Ram’ का म्यूजिक! यूजर्स बोले – ‘मजा आ गया!’

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'राम सेतू' (Ram Setu) से 'जय श्री राम' का म्यूजिक ट्रेक रिलीज हो चुका है। म्यूजिक को खूब पसंद भी किया जा रहा है।
2 min read
Sep 28, 2022
Akshay Kumar की फिल्म 'राम सेतू' से जारी हुआ 'Jai Shree Ram' का म्यूजिक
Akshay Kumar की फिल्म 'राम सेतू' से जारी हुआ 'Jai Shree Ram' का म्यूजिक

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म 'राम सेतू' (Ram Setu) को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म अगले महीने 25 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म अक्षय के साथ-साथ सत्य देव, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा, नासिर और प्रवेश जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। हाल में फिल्म का एक टीजर जारी किया गया था, जिसमें फिल्म को लेकर छोटी जानकारी सामने आई थी। इससे पहले फिल्म के काफी पोस्टर जारी हो चुके हैं। नहीं हाल में फिल्म से 'जय श्री राम' (Jai Shree Ram) का म्यूजिक ट्रेक रिलीज हो चुका है। म्यूजिक को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

अक्षय ने इस म्यूजिक ट्रेक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। साथ ही एक्शन ने कैप्शन में लिखा 'लोगों की मांग पर! सबसे शक्तिशाली मंत्र जारी किया जा रहा है! #JaiShreeRam #RamSetu। 25 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है'। इतना ही नहीं यूजर्स को ये ट्रेर खूब पसंद आ रहा है।

यूजर्स उनके ट्वीट पर भर-भर करकमेंट्स कर रहे हैं। वहीं इस ट्रेक की बात करें तो, इसको विक्रम मोंट्रोस ने अपनी आवाज दी है, जिबकी इसका म्यूजिक भी विक्रम मोंट्रोस ने ही कंपोज किया है। वहीं इसके लिरिक्स शेखर अस्तित्व द्वारा लिखे गए हैं। वहीं फैंस काफी समय से ही फिल्म के ट्रेलर का वेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉम्‍बे HC की Jiah Khan की मां राबिया को लगाई है फटकार


फिलहाल, फिल्म को ट्रेलर अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन यूजर्स को इसका टीजर काफी पसंद आया था। बता दें कि इससे पहले फिल्म का टीजर जारी करते हुए अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा था 'राम सेतु की पहली झलक…सिर्फ आपके लिए। बहुत प्यार से बनाया है, उम्मीद है आपको पसंद आएगा। बताना जरूर'।

उन्होंने आगे लिखा '#RamSetu। 25 अक्टूबर दुनिया भर के थिएटरों में रिलीज होने जा रही है'। टीजर में अक्षय कुमार के साथ-साथ पहली बार 'राम सेतू' की भी पहली झलक देखने को मिली और साथ ही एक्ट्रेस जैकलीन की पहली झलक सामने आई थी। बस अब फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर Neha Kakkar पर Falguni Pathak का वार!

Published on:
28 Sept 2022 04:44 pm
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग