बॉलीवुड

Jamie का Mimicry अटैक! इन सेलेब्स की नकल कर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Jamie Lever:जैमी लीवर ने फिर एक बार अपने मिमिक्री टैलेंट से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने कई मशहूर हस्तियों की नकल उतारकर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया…
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2025, 3:41 PM IST
Jamie का Mimicry अटैक! इन सेलेब्स की नकल कर सोशल मीडिया पर मचा तहलका
जैमी लीवर( फोटो सोर्स: X)

Jamie Lever Mimicry: जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर भी अपने पापा की तरह ही कॉमेडी में माहिर हैं। वे अक्सर सितारों की मिमिक्री करती हुई नजर आती हैं और इस बार भी उन्होंने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। बता दें कि जैमी लीवर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे करीना कपूर, सोनम कपूर, फराह खान, कंगना रनौत, सारा अली खान और सुनीता आहूजा जैसी कई बड़ी हस्तियों की नकल उतारती हुई दिख रही हैं।

इन सेलेब्स की Mimicry कर सोशल मीडिया पर मचा तहलका

वीडियो में जैमी सबसे पहले करीना कपूर के अंदाज में कहती हैं, 'अरे अब तक जगे हो, सो जाओ गुड नाइट।' फिर वे सोनम कपूर की नकल करते हुए कहती हैं, 'रिया भी सो गई हैं और पापा भी पहले ही सो चुके हैं। अब मैं भी सोने जा रही हूं, क्योंकि मुझे सुबह पेरिस निकलना है।' इसके बाद जैमी ने फराह खान की मिमिक्री की और कहा, "जाओ सोने यार, इतनी रात हो गई है।' इतना ही नहीं, उन्होंने कंगना रनौत के अंदाज में भी गुडनाइट कहा, 'मैं सभी श्रोताओं से कहना चाहूंगी कि वो सा जाएं।'

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

जैमी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करके बताया कि उन्हें जैमी की मिमिक्री कितनी पसंद आई। एक यूजर ने लिखा, 'सुनीता आहूजा की मिमिक्री सबसे बेस्ट रही।' तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'जैमी आपने कमाल कर दिया।' बता दें कि जैमी लीवर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे भी अपने पिता की तरह ही टैलेंटेड हैं और लोगों को हंसाने का हुनर जानती हैं।

Updated on:
22 Aug 2025, 3:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई