बॉलीवुड

‘धडक’ के सेट से जाह्नवी और पिता बोनी कपूर की फोटो हुई वायरल

'धड़क' करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है और यह मूवी मराठी फिल्म 'सैराट' की रिमेक है।
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 1:58 PM IST
janhavi kapoor
janhavi kapoor

डायरेक्टर शशांक खेतान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और देवंगत अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर नजर आएंगे और जाह्नवी इससे बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। साथ ही इन दिनों दोनों 'धड़क' के प्रमोशन में बिजी हैं। अब धीरे-धीरे जाह्नवी और ईशान की मूवी के सेट से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल ही फिल्म के सेट से जाह्नवी और बोनी कपूर की तस्वीरें वायरल हुई हैं।

Their relationship ❤

A post shared by Boney Kapoor (@boneykapoorproducer) on

पिता के साथ दिखी जाह्नवी

फिल्म 'धड़क' के सेट से वायरल हुई तस्वीर में जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि बोनी अपनी बेटी से बात करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सेट पर अपने पिता की मौजूदगी से जाह्नवी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

फिल्म की हाल ही में हुई स्पेशल स्क्रिनिंग
बता दें कि हाल ही फिल्म 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें जाह्नवी की कजिन सोनम कपूर, मनीष मल्होत्रा, गौरी शिंदे, आर बाल्की, करण जौहर जैसे कई सितारे मौजूद रहे। फिल्म की स्क्रिनिंग खत्म होने के बाद सोनम ने सोशल मीडिया पर जाह्नवी और ईशान की ऐक्टिंग की तारीफ भी की।

मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है

गौरतलब है कि 'धड़क' करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है और यह मूवी मराठी फिल्म 'सैराट' की रिमेक है। फिल्म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के अलावा आशुतोष राणा और आदित्य कुमार मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। बता दें कि 'धड़क' का बैकग्राउंड राजस्थान पर आधारित है। इस फिल्म के लिए ईशान और जाह्नवी ने खास तौर पर मेवाड़ी भाषा की ट्रेनिंग भी ली थी जिससे वह अपने किरदार को सिनेमाघरों में अच्छे से दिखा सकें।

Updated on:
16 Jul 2018, 1:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब