7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका की इस फिल्म के पीछे पागल हैं जाह्नवी, अक्सर कॅापी करती हैं उनका ये मशहूर सीन

हाल में जाह्नवी से उनके फेवरेट एक्ट सीन को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब जान आप हैरान रह जाएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Jul 16, 2018

janhvi kapoor love the scene of deepika padukone in om shanti om

janhvi kapoor love the scene of deepika padukone in om shanti om

बॅालीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे। इन दिनों जाह्नवी और ईशान जमकर मूवी का प्रोमोशन कर रहे हैं। इसी के साथ हर दिन जाह्नवी को लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। हाल में जाह्नवी से उनके फेवरेट एक्ट सीन को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब जान आप हैरान रह जाएंगे।

PHOTOS: हाथों में हाथ डाले अपनी गर्लफ्रेंड संग रोमांस फरमाते दिखे कार्तिक आर्यन, रेस्टोरेंट के बाहर हुए स्पॅाट

जब इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी से उनसे पसंदीदा एक्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि,' मैं ओम शांत‍ि ओम फिल्म की दीवानी हूं, मैं और खुशी शाहरुख और दीप‍िका के बीच हुए कई रोमांट‍िक सीन को लेकर बार करते थे। इसके बाद उन्होंने बताया कि, 'टाइटैन‍िक फिल्म का ह‍िट सीन तो मैंने और खुशी के साथ किया है। हाथों को फैलाए कई बार मैं टाइटैन‍िक फिल्म की एक्ट्रेस रोज के डायलॉग बोलती और वो एक्टर जैक के। मुझे वो फिल्म और उसके कई सीन बेहद पसंद हैं। इसके अलावा जाह्नवी की इच्छा है कि वह बड़े पर्दे पर मधुबाला, मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसा जादू ला पाएं। जाह्नवी ने बताया कि, "मैंने मधुबाला जी को 'मुगल-ए-आजम', 'चलती का नाम गाड़ी' और 'मिस्टर एंड मिसेज 55' में देखा है। मैंने खूबसूरत वहीदा जी को 'गाइड', 'प्यासा' और मीना कुमारी जी को 'पाकीजा', 'साहब बीवी और गुलाम' में देखा है। इन्हें देखकर मैं खुश हो जाती हूं। इसलिए मैं इनके जादू को पर्दे पर फिर से पैदा करना चाहती हूं। मैं जब भी ये फिल्में देखती हूं तो मैं प्रेरित होकर खुद से कहती हूं। मुझे ये सब दोहराना है।'

अपने जन्मदिन को इन खास लोगों के साथ मनाएंगी कैटरीना, कहा-ज्यादा तामझाम नहीं पसंद

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, 'इन सब में मैं अपनी पहचान की समझ बचाने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि प्रसिद्धि के पागलपन में मानसिक संतुलन खोना बहुत आसान होता है। मुझ पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है, लोग मेरे बारे में, मेरी तस्वीरों के बारे में बात कर रहे हैं। मैं हर दिन अपने बारे में पढ़ रही हूं। मेरे लिए इस समय यह सोचना बहुत आसान है कि मैं दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण इंसान हूं।'

सालों बाद सामने आया शाहरुख की शादी से जुड़ा ये गहरा राज! बताया क्यों कि इतनी जल्दी शादी

गौरतलब है कि ईशान और जाह्नवी की यह फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शशांक खेतान इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। शशांक इससे पहले 'बदरीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' जैसी शानदार फिल्में डारेक्ट कर चुके हैं।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग