आनंद. एल रॅाय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कैट एक पियक्कड़ का किरदार अदा करेंगी, अनुष्का एक वैज्ञानिक का किरदार निभाएंगी वहीं शाहरुख बोने के रोल अदा करते दिखेंगे। फिल्म को लेकर एक और खास बात पता चली है। कैटरीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया," फिल्म में पहले 'जीरो' का किरदार मैं अदा करने वाली थी। उस वक्त फिल्म का नाम था "कैटरीना मेरी जान"। फिल्म की कास्ट कुछ और ही थी और उस समय शाहरुख फिल्म का हिस्सा नहीं थे।"