बॉलीवुड

इस वजह से जाह्नवी नहीं करती थीं अर्जुन कपूर से बात, ऐसे आया रिश्तों में बदलाव

जाह्नवी ने पिछले साल ही बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया है।
2 min read
Mar 06, 2019
Janhvi kapoor
Janhvi kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 22वां जन्मदिन (Janhvi Kapoor Birthday) मना रही हैं। जाह्नवी ने पिछले साल ही बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया है। यह फिल्म सुपरहिट हुई। ज्ञातव्य है कि जाह्नवी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं। कहा जाता है कि जब जाह्नवी गर्भ में थी तब तक बोनी ने श्रीदेवी से शादी नहीं की थी। बोनी कपूर पहले से शादीशुदा थे। बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना था। श्रीदेवी की उनसे अच्छी दोस्ती थी। बाद में श्रीदेवी और बोनी कपूर की नजदीकियां बढ़ी।

जब बोनी की पहली पत्नी को इन दोनों के अफेयर के बारे में पता चला तो मोना ने श्रीदेवी को होम-ब्रेकर कहा था। अफेयर के बीच श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थीं। श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से फैल गई थी और इसके बाद उन पर एक परिवार तोड़ने के आरोप लगने लगे। श्रीदेवी के साथ रहने के लिए बोनी ने अपनी पहली पत्नी और दोनों बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर को छोड़ दिया।

बताया जाता है कि श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि बोनी अपनी पहली पत्नी मोना और दोनों बच्चों से मिलें। इसी वजह से अर्जुन और अंशुला कभी श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों से बात नहीं करते थे। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने श्रीदेवी के बारे में कहा था कि वो मेरे पिता की पत्नी हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। लेकिन जब पिछले वर्ष श्रीदेवी का निधन हो गया तो अर्जुन और अंशुला ने इस दुख की घड़ी में बोनी कपूर और जाह्नवी व खुशी का साथ दिया, उनके साथ खड़े नजर आए। इसके बाद से इनका रिश्ता ठीक हो गया।

Published on:
06 Mar 2019 04:24 pm