बॉलीवुड

Janhvi Kapoor को भाई अर्जुन कपूर और बहन सोनम कपूर ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, परिवार की लाडली हैं एक्ट्रेस

जान्हवी कपूर को अर्जुन कपूर ने दी जन्मदिन की बधाई सोनम कपूर ने खास अंदाज में किया याद परिवार ने जान्हवी कपूर पर लुटाया बेशुमार प्यार

2 min read
Mar 06, 2021

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर के जन्मदिन (Janhvi Kapoor Birthday) पर उन्हें परिवार का भरपूर प्यार मिल रहा है। पहले बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। उसके बाद अब बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चों अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने भी जान्हवी पर खूब प्यार लुटाया है। अर्जुन ने सोशल मीडिया (social media) पर बहन जान्हवी के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है। वहीं अंशुला ने भी जान्हवी की तारीफ करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा है। इसके अलावा सोनम कपूर ने भी अपनी कजिन जान्हवी के लिए खूबसूरत पोस्ट किया है।

जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी (sridevi) को अक्सर ही बहुत याद करती हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चों और श्रीदेवी के बेटियों के बीच रिश्ता बदल गया है। कई इवेंट्स पर बोनी कपूर के चारों बच्चे एक साथ दिखाई देते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी सभी एक दूसरे पर खूब प्यार बरसाते हैं।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन जान्हवी के साथ एक खूबसूरत फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे जान्हवी कपूर। मैं तुमसे बहुत बड़ा वादा तो नहीं कर सकता लेकिन इस फोटो की तरह तुम्हे हमेशा मेरा सपोर्ट और साथ मिलता रहेगा फिर चाहे तुम जहां भी जाओ और जो भी रास्ता चुनों। अर्जुन के इस पोस्ट पर जान्हवी ने भी अपने भाई को लव यू कहा है।

वहीं सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन जान्हवी कपूर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उनके लिए ढेर सारी खुशियां और सफलता मांगी।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर के साथ ढेरों तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्हें बेस्ट बताया। साथ ही जान्हवी अकेली नहीं है इस बात का एहसास भी कराया। उन्होंने जान्हवी को स्ट्रॉन्ग और बहादुर बताया। अंशुला ने जान्हवी के लिए एक लंबा चौड़ा मैसेज लिखा है जिसमें काफी इमोशनल कर देने वाला है।

Published on:
06 Mar 2021 10:32 pm
Also Read
View All