बॉलीवुड

Janhvi Kapoor के लुक पर फिदा हुए बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया, एक्ट्रेस की फोटोज पर दिया ऐसा रिएक्शन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिस पर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने रिएक्ट किया है। आइए एक्ट्रेस की इन फोटोज को देखते हैं।

less than 1 minute read
May 16, 2024
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सुर्खियों में हैं। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अपने किरदार से जुड़ी 2 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने रिएक्ट किया है।

जान्हवी कपूर ने कैसी फोटोज की शेयर?

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से अपने किरदार महिमा की 2 तस्वीर शेयर की है। एक में वह व्हाइट सूट पहने हुए रंगों से खेलते हुए दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह मैदान पर क्रिकेट की जर्सी में प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में जान्हवी ने रेड टी-शर्ट, ब्लैक जॉगर्स, बैटिंग पैड और ग्लव्स पहने हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए जान्हवी कपूर ने लिखा, 'महिमा के दोनों रूप।'

यह भी पढ़ें: ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के ट्रेलर में है ट्विस्ट, प्यार में डूबे दिखें दो क्रिकेटर

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिया ये रिएक्शन

जान्हवी कपूर की इस पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दिल के इमोजी के साथ कुछ फेस इमोजी कमेंट किए हैं। बता दें कि 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी कपूर के साथ राजकुमार राव हैं। यह फिल्म थिएटर में 31 मई को रिलीज होगी।

Also Read
View All

अगली खबर