31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janhvi Kapoor बॉयफ्रेंड से कर रहीं शादी! पिता बोनी कपूर भी राजी, मां श्रीदेवी की ख्वाहिश होगी पूरी

बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते को लेकर कंफर्मेशन दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Apr 10, 2024

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya Marriage

जान्हवी कपूर ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर कभी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि, इस बार जान्हवी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जान्हवी कपूर बिजनेसमैन और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी, लेकिन अब कंफर्म हो गया है कि दोनों एक-दूसरे के साथ हैं।


बता दें, जान्हवी कपूर हाल ही में पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'मैदान' (Maidaan Releasing on Eid) की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट पैंटसूट के साथ एक कस्टमाइज्ड नेकलेस पहना था, जिसने सारा ध्यान खींचा। इस नेकलेस में जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का वो नाम लिखा था, जिससे जान्हवी उन्हें प्यार से बुलाती हैं। जान्हवी के नेकलेस में 'शिक्खू' लिखा है, जिसे देखकर फैंस उनके रिलेशनशिप को लेकर कंफर्म हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt की OTT पर रिलीज हुई इस मूवी से भड़के फैंस, IMDb पर लगा दी वॉट, जानिए कितनी मिली रेटिंग


जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने भी खुलकर बात की थी। उस दौरान बोनी ने शिखर की तारीफों के पुल बांध दिए थे। ऐसे में ये साफ है कि बोनी को बेटी जान्हवी और शिखर के रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। ये देखने के बाद फैंस को उनकी शादी का इंतजार है और वो जल्द ही जान्हवी को शिखर की दुल्हनिया बनने की उम्मीद कर रहे हैं।

Story Loader