बॉलीवुड

ऑरेंज रंग की ड्रेस में जाह्ववी कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, कमेंट कर फैन ने उड़ाया एक्ट्रेस का मज़ाक

'विश्व पर्यावरण दिवस' पर एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर एक यूजर ने फनी कमेंट किया जो खूब वायरल हो रहा है।

3 min read
Janhvi Kapoor Latest Pics Goes Viral On Internet
Janhvi Kapoor Latest Pics Goes Viral On Internet

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर उभरते कलाकारों में एक हैं। वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने लगी हैं। जाह्ववी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कभी-कभी जाह्ववी को बहन खुशी कपूर संग फनी वीडियोज भी शेयर करते हुए देखा गया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें जाह्ववी बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वह काफी छाईं हुईं हैं।

'विश्व पर्यावरण दिवस' के मौके पर शेयर की तस्वीरें

दरअसल, ये तस्वीरें जाह्नवी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शेयर की थीं। जो कि काफी विश्व पर्यावरण दिवस से काफी रिलेट भी कर रही हैं। इन तस्वीरों में जाह्ववी गार्डन में लेटी हुईं नज़र आ रही हैं। ऑरेंज आउटफिट पहने गार्डन में बैंठी जाह्नवी एन्जॉय के मूड में नज़र आ रही हैं।

हरियाली और झरने के बीच लेट कर ले रही हैं लुफ्त

खूबसूरत गार्डन और बहते झरने के पास लेटी जाह्नवी कपूर कैमरे के सामने खूबसूरत पोज देती हुईं दिखाई दे रही हैं। जाह्ववी का बैकग्राउंड देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।

फैंस हुए दीवाने

जाह्ववी कपूर की इन तस्वीरों को देखने के बाद जाह्ववी के फैंस उनके दीवाने हो चले हैं। सोश मीडिया पर उनके फैंस उनके लुक्स और पोज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

जाह्ववी कपूर ने लिखा खूबसूरत कैप्शन


इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जाह्ववी ने कैप्शन में लिखा है कि "काश हम जमीन पर धीरे चलने लगे, जैसे की कोई जीव चलता है। काश हम ये समझ पाएं कि पर्यावरण एक ऐसी चीज़ है। जो हम सभी इस्तेमाल करते हैं।"

फैंस ने किया फनी कमेंट

जाह्ववी कपूर की इस पोस्ट पर अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं उनके फैंस कमेंट कर उनकी खूब तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने एक्ट्रेस का मज़ाक उड़ाते हुए लिखा है कि "पूरी की पूरी संतरा लग रही हैं।" जाह्ववी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वो फिल्म रूही में नज़र आई थीं। फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थीं।

Published on:
06 Jun 2021 04:26 pm