बॉलीवुड

Sridevi death anniversary: मां श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं जान्हवी कपूर, शेयर किया हाथ से लिखा हुआ नोट

दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की आज तीसरी पुण्यतिथि है इस मौके पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मां को याद किया है जान्हवी ने श्रीदेवी के हाथ से लिखा हुआ नोट शेयर किया है

2 min read
Sridevi Janhvi Kapoor

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की आज तीसरी पुण्यतिथि है। 24 फरवरी 2018 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। श्रीदेवी ने फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दी हैं। उनकी खूबसूरती के अलावा उनकी एक्टिंग के लाखों करोड़ों दीवाने थे। अपनी फिल्मों से श्रीदेवी ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी कि जब उनके निधन की खबर आई तो हर कोई सन्न रह गया। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि चांदनी अब उनके बीच नहीं रही। लेकिन सबसे गहरा सदमा लगा था उनके परिवार को।

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। कई मौकों पर बोनी पत्नी को याद कर रो भी पड़े हैं। ऐसे में श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि पर जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर मां द्वारा हाथ से लिखा गया एक नोट शेयर किया है।

इस नोट में श्रीदेवी ने जान्हवी को दुनिया की सबसे अच्छी बच्ची बताया। उन्होंने लिखा, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मेरी लब्बू। आप दुनिया की सबसे अच्छी बच्ची हो।' इस नोट को शेयर करते हुए जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आपकी याद आ रही है।' जान्हवी का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके पोस्ट पर अब तक ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

बता दें कि साल 2018 में श्रीदेवी अपने करीबी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं। यहां शादी अटेंड करने के बाद 24 फरवरी को होटल में उनकी मौत हो गई थी। इस खबर से पूरा देश हिल उठा था। उनके फैंस को उनकी मौत का गहरा सदमा लगा था। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में मुंबई की सड़कों पर हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई थी।

Published on:
24 Feb 2021 05:24 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा