बॉलीवुड

स्वतंत्रता दिवस पर क्यों भड़क गए जावेद अख्तर, ट्रोल करने वाले को दिखा दी औकात

Javed Akhtar Viral Tweet: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक ट्रोलर ने जावेद अख्तर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद मशहूर गीतकार और लेखक ने उस ट्रोलर को मुहतोड़ जवाब दिया है।
2 min read
Aug 16, 2025
Javed Akhtar troll reply
जावेद अख्तर का ट्रोलर पर फूटा गुस्सा

Javed Akhtar Independence Day 2025: मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें वह भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को बधाई दे रहे हैं। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा कि आजादी हमें यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसे पाने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत बड़े बलिदान दिए।

उनके इस पोस्ट पर एक शख्स ने भड़काऊ कमेंट करते हुए कहा कि जावेद अख्तर को 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए। आपको बता दें कि पाकिस्तान 14 अगस्त को आजादी का दिन मनाता है, जबकि भारत 15 अगस्त को।

जावेद अख्तर ने ट्रोल को करारा जवाब देते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने भारत की आजादी के लिए अपनी जान दी थी, इसलिए उन्हें भारत की आजादी और उसकी तारीख पर किसी तरह का सबक देने की जरुरत नहीं है।

ट्रोल करने वाले वाले को दिया करारा जवाब

ट्रोलर को जावेद अख्तर ने दिया करारा जवाब

ट्रोलर्स के आपत्तिजनक टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जावेद अख्तर ने कहा, “बेटा जब तुम्हारे बाप दादा अंग्रेज के जूते चाट रहे थे, मेरे बुजुर्ग देश की आजादी के लिए काला पानी में मर रहे थे। अपनी औकात में रहो।”

X पोस्ट के कैप्शन में जावेद ने क्या लिखा था?

जावेद अख्तर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि मेरे सभी भारतीय बहनों और भाइयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। यह न भूलें कि यह आजादी हमें थाली में परोसी नहीं गई। आज हमें उन लोगों को याद करना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए जो हमें आजादी दिलाने के लिए जेल गए और फांसी पर चढ़ गए। आइए हम इस अनमोल तोहफे को कभी न गंवाएं।

भारतीय सिनेमा में योगदान और सफर

जावेद अख्तर भारतीय सिनेमा और साहित्य की दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं। वो गीतकार, पटकथा लेखक, शायर और कवि हैं।

बता दें जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। वो मशहूर शायर जां निसार अख्तर और लेखिका सफिया अख्तर के बेटे हैं। उनकी परंपरा में कई पीढ़ियों से साहित्य और शायरी का गहरा रिश्ता रहा है।

जावेद अख्तर ने सलीम खान (सलमान खान के पिता) के साथ मिलकर ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी बनाई।
इस जोड़ी ने 1970-80 के दशक में बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दीं। जंजीर, दीवार, शोले, त्रिशूल, डॉन, शक्ति जैसी फिल्में आज भी क्लासिक मानी जाती हैं।

जावेद को 5 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 15 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री (1999) और पद्म भूषण (2007) से सम्मानित किया।

जावेद ने दो शादियां की, पहली पत्नी हनी ईरानी से उनके दो बच्चे हैं- फरहान अख्तर (निर्देशक, अभिनेता, गायक) और जोया अख्तर (फिल्ममेकर) बाद में उन्होंने अभिनेत्री और लेखिका शबाना आजमी से शादी की।

Published on:
16 Aug 2025 01:50 pm