बॉलीवुड

मोदी सरकार पर भड़के बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, कहा-देश को हिंदू पाकिस्तान बनाने का..

जावेद अख्तर ने कहा कि लोगों धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। नारा लगवाया जा रहा है कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं।
2 min read
Jan 02, 2020
javed akhtar and modi
javed akhtar and modi

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों नागरिकता कानून पर हर तरफ चर्चा हो रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मुद्दे पर अपने विचार रख रहे हैं। जावेद अख्तर ने नागरिकता कानून को लेकर सरकार की आलोचना की थी। अब एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि ये सरकार देश को हिंदू पाकिस्तान बनाने का प्रयास कर रही है।

प्रसिद्ध रंगकर्मी सफदर हाशमी के 31वें शहादत दिवस पर गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि लोगों धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। नारा लगवाया जा रहा है कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। इन चीजों से समस्याओं का समाधान नहीं होता। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा कानून होना चाहिए, जिसमें धर्म के आधार पर भेदभाव ना हो। शरणार्थी की कोई जात या धर्म नहीं होता।

आदिवासी, दलित और गरीब के पास यदि प्रमाण नहीं है तो सरकार क्या उन्हें भगा देगी। इन लोगों ने सरकार को वोट दिया है। नागरिकता कानून के दायरे में लाकर सरकार कितने लोगों को बाहर निकालेगी। क्या सरकार के पास 10-12 करोड़ की आबादी को डिटेंशन सेंटर में रखने की जगह है।

Published on:
02 Jan 2020 02:11 pm