बॉलीवुड

ड्रग्स मामले में Javed Akhtar फिर उतरे बॉलीवुड के समर्थन में, कहा- आज के स्टार्स बेहद प्रोफेशनल और जिम्मेदार हैं

लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने ड्रग्स मामले में एक बार फिर बॉलीवुड का समर्थन किया है और उन्होंने आजकल के स्टार्स को काफी प्रोफेशनल और जिम्मेदार बताया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2020, 8:16 AM IST
javed_akhtar.jpg
Javed Akhtar

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड सवालों के घेरे में है। ड्रग केस में एनसीबी के रडार पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स हैं। हाल ही में एनसीबी ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह से इस मामले में पूछताछ की थी। वहीं, कहा जा रहा है कि एनसीबी के पास और भी एक्टर्स की एक लिस्ट है। ऐसे में कई लोग अब बॉलीवुड के समर्थन में बोल रहे हैं। लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने एक बार फिर बॉलीवुड का समर्थन किया है और उन्होंने आजकल के स्टार्स को काफी प्रोफेशनल और जिम्मेदार बताया है।

फिल्म इंडस्ट्री पहले की तुलना में अधिक जिम्मेदार

हाल ही में एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने ड्रग्स नेक्सस के बारे में एनसीबी की चल रही जांच के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी किसी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है। हालांकि मैं बहुत अनुशासित नौजवान नहीं था और मैं बहुत ड्रिंक करता था। मैं उन रिपोर्टों पर विश्वास नहीं करता, लेकिन उनकी (बॉलीवुड एक्टर्स) हेल्थ, उनकी काया, उनकी शारीरिक फिटनेस को दिखिए। ये लड़के और लड़कियां, पहले के स्टार्स की तरह नहीं हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर जुनूनी नहीं थे। लेकिन ये जेनरेशन है। ये दो से तीन घंटे जिम में बिताते हैं। क्या वे ड्रग एडिक्ट्स की तरह दिखते हैं? वे बेहद प्रोफेशनल और जिम्मेदार लोग हैं। आज, फिल्म उद्योग पहले की तुलना में बहुत अधिक अनुशासित और जिम्मेदार है।"

करण जौहर की पार्टी का किया था सपोर्ट

आपको बता दें कि इससे पहले भी जावेद अख्तर ने करण जौहर की पार्टी का समर्थन किया था। जिस पार्टी को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें शामिल स्टार्स ड्रग्स का सेवन कर रहे थे। जावेद अख्तर ने करण जौहर की उस पार्टी को लेकर ट्वीट किया था, ''अगर करण जौहर ने अपनी पार्टी में कुछ किसानों को भी बुला लिया होता तो टीवी चैनल्स की जिंदगी आसान हो जाती। उन्हें किसानों के प्रदर्शन और करण की पार्टी में से एक को चुनना नहीं पड़ता! ऐसा लगता है कि करण की पार्टी हमारे चैनल्स की दूसरी सबसे फेवरेट 'पार्टी' है।''

Published on: