बॉलीवुड

जवान एक्ट्रेस रिद्धि ने अपने रोल को बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण’, बोलीं- जो मैंने किया, वो करना बहुत मुश्किल था

Jawan Actress Riddhi Dogra: 'जवान' में रिद्धि डोगरा ने शाहरुख खान के किरदार की मां का रोल प्ले किया है।

less than 1 minute read
Sep 17, 2023
रिद्धि डोगरा और शाहरुख खान।

Jawan Actress Riddhi Dogra: रिद्धि डोगरा ने फिल्म 'जवान' में काम करने के अनुभव को साझा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने फिल्म में शाहरुख की मां का रोल निभाया। वो कभी शाहरुख की मां का रोल नहीं करना चाहती थीं। रिद्धि से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्हें शाहरुख के साथ रोमांटिक रोल ना मिलने का पछतावा है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि बिल्कुल मुझे इसका दुख है। मैंने जो किया वह सब करना बहुत मुश्किल था।

रिद्धि ने ये भी कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करने की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन जब मुझे पता चला कि बदकिस्मती से शाहरुख की मां का किरदार निभा रही हूं, तो मेरे पैरों तले से जमीन खिसक गई। रिद्धि डोगरा ने बताया कि शाहरुख ने खुद उनको कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि तुम मेरे किरदार की मां का रोल कर रही हो। शाहरुख से ये सुनना उनको बहुत अच्छा लगा क्योंकि शाहरुख खान उनके लिए प्यार हैं।


जवान ने तोड़े हैं कमाई के रिकॉर्ड
एटली के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान के लीड रोल वाली फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए 10 हो गए हैं। 7 सितंबर को रिलीज हुई ये फिल्म लगातार कमाई के रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। 'जवान' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 440 करोड़ हो चुका है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म 700 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।

Updated on:
17 Sept 2023 10:25 am
Published on:
17 Sept 2023 09:22 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा