बॉलीवुड

‘जवान’ का बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा, सातवें दिन ‘गदर 2’ और ‘पठान’ दोनों से पिछड़ी

Jawan Box Office Collection: 7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो गया है।
less than 1 minute read
Sep 14, 2023
ShahRukh KHan
शाहरुख खान बायें, दांये में गदर के सितारे सनी देओल औरअमीषा पटेल।

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए सात दिन यानी एक हफ्ता पूरा हो गया है। अपने पहले हफ्ते के आखिरी दिन बुधवार को फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया लेकिन इस साल रिलीज हुई दो सबसे बड़ी फिल्मों 'गदर 2' और 'पठान' से पीछे रह गई। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान ने बुधवार, 13 सितंबर को 21 करोड़, 50 लाख का कलेक्शन किया है। सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 23.28 करोड़ का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की 'पठान' ने सातवें दिन 23 करोड़ कमाए थे। ऐसे में सातवें दिन की कमाई के लिहाज से 'जवान' इन दोनों फिल्मों से पिछड़ गई।


'जवान' का 7 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 366 करोड़ है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 600 करोड़ के आंकड़े को पार लिया है। 7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद शुक्रवार को 53 और शनिवार को 77 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 करोड़ की कमाई की। इसके बाद सोमवार को फिल्म की कमाई 33 करोड़ और मंगलवार को 26 करोड़ रही। फिल्म ने सावतें दिन बुधवार को साढ़े 21 करोड़ कमाए हैं।

शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को 3 भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और दीपिका भी नजर आई हैं। फिल्म में साउथ इंडस्ट्री के 3 बड़े सितारे नयनतारा, विजय सेतुपति और प्रियामणि भी काम कर रहे हैं।

Updated on:
14 Sept 2023 05:58 am
Published on:
14 Sept 2023 05:58 am