बॉलीवुड

Jawan Day 15 Collection: जवान का तूफान हुआ शांत, आज अब तक का सबसे कम हुआ कलेक्शन, जानें 15वें दिन की कमाई

Jawan Box Office Collection Day 15: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए 15 दिन हुए हैं दो हफ्तों में ही फिल्म भारत में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। लेकिन आज फिल्म का सबसे कम कलेक्शन हुआ है।
2 min read
Sep 21, 2023
jawan_box_office_collection_day_15_storm_of_shah_rukh_khan_film_calmed_down_today_film_has_got_its_lowest_collection.jpg
जानें जवान के 15वें दिन का कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 15: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है। जवान वीकेंड के साथ वीकडे में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और 15वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' अपनी रिलीज के 15वें दिन 9 करोड़ की कमाई की है। जवान आज अब तक का सबसे कम कलेक्शन की है।

फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 526.88 करोड़ कमाए हैं तो वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म 1000 करोड़े के क्लब में शामिल होने के करीब है। अपनी साल की दो फिल्मों के साथ शाहरुख खान इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले बॉलीवुड एक्टर बन गए हैं।

अब तक रहा ये कलेक्शन
1. 'जवान' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म हिंदी सिनेमा की हाइएस्ट ओपेनिंग वाली फिल्म बन गई है।

2. दूसरे दिन शाहरुख खान की फिल्म ने 53.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

3. अपनी रिलीज के तीसरे दिन 'जवान' ने 77.83 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

4. 'जवान' ने चौथे दिन 80 करोड़ कमा कर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में इतना ज्यादा कमाई करने वाली 'जवान' पहली हिंदी फिल्म बनी।

5. 'जवान' ने 5वें दिन 32.92 करोड़ और 6ठें दिन 26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

6. 'जवान' अपनी रिलीज के 7वें दिन, बुधवार को 21.50 करोड़ फिल्म का कलेक्शन किया।

7. जवान' ने रिलीज के 8वें दिन 19.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद 'जवान' की 8 दिनों की कुल कमाई अब 387.78 करोड़ रुपये हो गई है।

8. 'जवान' अपनी रिलीज के 9वें दिन, शुक्रवार को 18.1 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म 'जवान' ने अपनी रिलीज के 10वें दिन 31.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

9. 'जवान' ने अपनी रिलीज के 11वें दिन 34.5 करोड़ का कारोबार किया। शाहरुख खान की फिल्म का 12वें दिन 15.75 करोड़ का कलेक्शन रहा।

10. जवान ने 13वें 13 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद टोटल कलेक्शन 506.38 करोड़ हो गया है।

11. फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 9.6 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Updated on:
22 Sept 2023 01:58 pm
Published on:
21 Sept 2023 08:16 pm