बॉलीवुड

Jawan Box Office Collection: ‘जवान’ का सोमवार को भी तांडव, जानें 55वें दिन के कमाई का कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 55: 'जवान' का लगातार कहर जारी है। जवान ने सोमवार को भी विशाल कलेक्शन किया है, जानें कुल कमाई...

less than 1 minute read
Oct 31, 2023
जवान फिल्‍म ने सबसे अध‍िक कमाई हिंदी वर्जन से की है।

Box Office Collection: 54 दिन बाद भी 'जवान' की कमाई इस बात का सबूत है कि फिल्‍म का क्रेज दर्शकों में अभी भी बना हुआ है। 'जवान' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। यह पहली हिंदी फिल्‍म बन गई है, जिसने देश में 600 करोड़ क्‍लब में एंट्री ली है।

जवान ने 55वें दिन किया कमाल (Jawan Box Office Collection Day 55)
Sacnilk ने मंडे के जो अर्ली ट्रेड के आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार जवान ने 55वें दिन 15 लाख का कलेक्शन किया है। फिल्म ने खुद को ब्लॉकबस्टर साबित कर बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। फिल्म का रविवार को दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹0.20 करोड़ था।

जवान मूवी का अब तक टोटल इंडिया नेट कलेक्शन ₹640.85 करोड़ हो चुका है, जिसके चलते यह फिल्म लगभग 300 करोड़ के बजट में तैयार हुई है और रिलीज डेट 7 सितंबर 2023 है।

फिल्‍म का 300 करोड़ बजट
शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्‍या मल्‍होत्रा और प्रियमण‍ि जैसे सितारों से सजी 'जवान' का बजट 300 करोड़ रुपये है। यह फिल्‍म पहले ही ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो चुकी है। फिल्‍म ने सबसे अध‍िक कमाई हिंदी वर्जन से की है।

Published on:
31 Oct 2023 07:25 pm
Also Read
View All