
Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान के लीड रोल वाली फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। एटली के डायरेशन में बनी फिल्म ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में पसंद की जा रही है। फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई करते हुए 900 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। 'जवान' के प्रोडक्शन बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने बुधवार को बताया है फिल्म ने वर्ल्डवाइड 907.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
बुधवार दोपहर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जवान का एक पोस्टर साझा किया है। जिसमें बताया गया है कि फिल्म की दुनिया भर में कमाई 907.54 करोड़ हो गई है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, इस तरह किंग खान बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं।
7 सितंबर को रिलीज हुई है जवान
7 सितंबर को रिलीज हुई 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ के साथ ओपनिंग कर रिकॉर्ड बनाया था। 2 दिन बाद रविवार को फिल्म ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 80 करोड़ की कमाई कर नया कीर्तिमान बना दिया।
यह भी पढ़ें: सामंथा सलमान खान के साथ करने जा रहीं हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू...? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
जवान में शाहरुख खान लीड रोल कर रहे हैं। उनके साथ साउथ के दो बड़े स्टार विजय सेतुपति और नयनतारा फिल्म में नजर आए हैं। इनके अलावा सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और दीपिका के भी रोल हैं। एटली ने इस फिल्म से हिन्दी सिनेमा में डायरेक्शन में डेब्यू किया है।