
Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) ने रिलीज होते ही नए रिकॉर्ड बनाकर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं फिल्म अपनी रिलीज से ही धुआंधार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने सिनेमा की दुनिया में ऐसा गदर मचाया है कि हर कोई हैरान रह गया है पर अब धीरे-धीरे फिल्म का कलेक्शन गिरता जा रहा है। जवान का क्रेज फैंस के बीच कम हो रहा है जहां फिल्म वीकडेज में कम कलेक्शन कर रही है वहीं वीकेंड पर तगड़ी कमाई कर रही है। Sacnilk के ट्रेड एनालिसिस के अनुसार जवान ने अपने रिलीज के 22वें दिन यानी 28 सितंबर गुरुवार को हैरान करने वाला कलेक्शन किया है फिल्म की हालत खस्ता होती जा रही है।
'जवान' में 22वें दिन आई गिरावट (Jawan Box Office Collection Day 22)
बॉक्स ऑफिस का हिसाब-किताब रखने वाली Sacnilk के ट्रेड के अनुसार 22वें दिन शाहरुख खान की जवान ने 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, इसके बाद भारत में जवान की कमाई 581.43 करोड़ हो गई है। वहीं दुनियाभर में यह आंकड़ा 1030 करोड़ पार हो गया है। इंडिया ग्रॉस 691.95 करोड़ हुआ, वहीं वीकेंड पर यह कलेक्शन भारत में 600 करोड़ के पार हो जाएगा।
जवान की टिकट एक पर एक मुफ्त (Jawan Ticket Buy 1 Get 1)
जवान के कलेक्शन में आई भारी कमी को देखते हुए मेकर्स दर्शको के लिए एक नई योजना लेकर आए हैं मेकर्स ने एक पर एक टिकट फ्री जैसा ऑफर निकाला है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म देखें। वहीं अब जवान को टक्कर देने सिनेमाघरों में पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की फिल्म फुकरे 3 और विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में जवान की कमाई बढ़ने के कम ही चांस लग रहे हैं।