बॉलीवुड

‘जवान’ OTT रिलीज: हर घर गूंजेगी ‘जवान’, शाहरुख लाएंगे OTT पर तूफान, इस दिन मचेगा घमासान

Jawan OTT Release: शाहरुख खान की 'जवान' फिल्म अब OTT पर रिलीज होगी, फिल्म नवंबर के महीने में इस स्पेशल दिन आएगी।  

less than 1 minute read
Nov 01, 2023
jawan_ott_release_on_netflix_on_shahrukh_khan_birthday.jpg
शाहरुख खान की जवान जल्द होगी OTT पर रिलीज

Jawan On Netflix: 'जवान' (Jawan) फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई है, फिल्म को रिलीज हुए 56 दिन हो चुके हैं ऐसे में जवान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। जहां, 2 नवंबर को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का जन्मदिन है वहीं, जवान भी ओटीटी पर आने वाली है, जबसे 'जवान' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आई है इसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। जी हां, 'जवान' ओटीटी (OTT) पर कब आएगी, इसका खुलासा हो चुका है। अब दर्शक घर बैठकर भी इस फिल्म को एन्जॉय कर पाएंगे। वहीं, बता दें, फिल्म इस समय भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है...

OTT पर 'जवान' का होगा धमाका (Jawan OTT Release On Shah Rukh Khan Birthday)
जवान फिल्म को साउथ के डायरेक्टर एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है फिल्म में शाहरुख खान के 5 रोल दिखाए गए हैं, 2 तारीख जवान के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन किंग खान अपना 58वां बर्थडे मनाएंगे। तो इसी दिन नेटफ्लिक्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जवान की रिलीज की तारीख के बारे में कुछ मेजर हिंट दिए हैं। माना जा रहा है कि 'जवान' को OTT पर इस दिन रिलीज कर दिया जाएगा या उसकी डेट अनाउंस की जाएगी।

नेटफ्लिक्स ने अभी तक इन खबरों के लिए कोई बयान नहीं दिया है और न कोई खंडन किया है। बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘जवान’ की ऑफिशियल रिलीज डेट की कंफर्मेशन स्ट्रीमर केआधिकारिक बयान जारी करने के बाद ही की जा सकती है।

Published on:
01 Nov 2023 01:05 pm