बॉलीवुड

शनिवार को ‘जवान’ की ताबड़तोड़ कमाई, 24वें दिन वीकेंड पर रचा इतिहास

Jawan Box Office Collection Day 24: शाहरुख खान की 'जवान' को वीकेंड पर ऑफर का फायदा मिला है। फिल्म ने शनिवार को खिड़की तोड़ कमाई की है।
less than 1 minute read
Oct 01, 2023
jawan box office day 24 saturday shahrukh khan movie collection marvelous
जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन किया शानदार कलेक्शन

Box Office Collection: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) का जलवा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है जो पिछले कुछ दिनों से फिल्म की हालत बेहद खराब थी वहीं, अब फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया है। जवान ने लास्ट संडे को छप्पर फाड़ कमाई की थी इसके बाद फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई थी। 5 करोड़ से ज्यादा का जवान वीकडेज में कलेक्शन कर ही नहीं पा रही थी।
Buy 1 Get 1 Ticket: ऐसे में मेकर्स ने एक टिकट पर एक फ्री ऑफर की अनाउंसमेंट भी की जिसका फायदा वीकेंड पर फिल्म को मिला। Sacnilk की अर्ली ट्रेड एनालिसिस के अनुसार फिल्म ने 30 सितंबर शनिवार को रिलीज को 24वें दिन काफी शानदार कलेक्शन किया है। साथ में एक बार फिर इतिहास भी रच दिया है आईये जानते हैं फिल्म ने ऐसा क्या कर दिया है।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जहां फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन महज 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं अब 24वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। इसके मुताबिक 'जवान' ने 24वें दिन शनिवार को 9.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 596.20 करोड़ हो गया है।

'जवान' ने फिर छोड़ा गदर 2 को पीछे (Jawan Box Office Collection)
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने अपनी रिलीज के चौथे शनिवार को 9.25 करोड़ का बिजनेस कर सनी देओल (Sunny Deol) की ब्लॉकबस्टर गदर 2 (Gadar 2) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। दरअसल सनी देओल की फिल्म ने अपनी रिलीज के 24वें दिन वीकेंड होने के बावजूद भी 7.8 करोड़ रुपए ही कमाए थे जबकि जवान ने लगभग 10 करोड़ कमाए हैं।

Published on:
01 Oct 2023 08:26 am
Also Read
View All
नेपाल त्रासदी पर कंगना रनौत ने जताया दुख, सद्गुरु का वीडियो किया शेयर

तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा