बॉलीवुड

जया बच्चन ने गोविंदा के गाने पर लगाए जमकर ठुमके, वायरल हुई वीडियो

खबरों की माने तो इस शादी में जया अपनी बेटी श्वेता के साथ पहुंची थीं।हालांकि शादी में अभिषेक...
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2018, 1:36 PM IST
jaya bachchan dance video
jaya bachchan dance video

बॅालीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस जया बच्चन आजकल फिल्मी दुनिया से कोसो दूर हैं।आजकल उनका पूरा ध्यान अपने घर परिवार पर हैं। लेकिन इसके बावजूद वे इंडस्ट्री से जुड़े सभी इवेंट्स का हिस्सा बनी रहती हैं। कहा जा सकता है कि पूरा बच्चन परिवार इस मामले में सबसे आगे हैं। किसी की शादी हो या कोई अवार्ड फंक्शन घर का एक ना एक शख्स हमेशा उस कार्यक्रम में शामिल रहता है।

बता दें हाल में जया बच्चन अनिल कपूर के भांजे मोहित मारवाह की ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए दुबई पहुंची।इसी शादी के दौरान जया बच्चन एक वीडियो में दिखाई दी। बता दें अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में जया डांस करती हुई नजर आ रही हैं। पर खास बात ये है कि इस वीडियो का गाना गोविंदा की फिल्म का है। जी हां जया गोविंदा के गाने 'इश्क है सुहाना' पर डांस कर रही हैं।

खबरों की माने तो इस शादी में जया अपनी बेटी श्वेता के साथ पहुंची थीं।हालांकि शादी में अभिषेक, ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन शामिल नहीं हो पाए। इसका कारण उनका बिजी शेड्यूल था। बता दें कि मोहित मारवाह की शादी टीना अंबानी की बहन की बेटी अंतरा मोतीवाल से हुई है। शादी में अर्जुन कपूर से लेकर श्रीदेवी , सोनम कपूर तक सभी शादी के फंक्शन में शरीक हुए।बता दें मोहित बॅालीवुड एक्टर हैं जिन्होंने 'रागदेश' और 'फुगली' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह यशराज फिल्म के यूथ डिविजन वाई-फिल्म्स की शॉर्ट फिल्म 'लव शॉट्स' में वे मुख्य किरदार निभा चुके हैं।

Published on: