
jaya bachchan and amitabh bachchan
इन दिनों बॅालीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी २ दिन पहले खबरें आ रही थी बिग बी ट्विटर से नाराज हैं क्योंकि उन्होंने अमित जी के फॅालोअर्स कम कर दिए। अमिताभ अपने सोशल मीडिया के काफी एक्टिव यूजर रहे हैं ऐसे में यूजर्स का कम हो जाना यकीनन दुख की बात है।
साछ ही अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया जिसकी वजह से वे काफी परेशान हो गए हैं और अब ट्विटर छोड़ इंस्टाग्राम का यूज कर रहे हैं। इसलिए अब अमिताभ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बता दें हाल में अमिताभ ने श्रीदेवी संग अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर फिल्म 'इकबाल' की शूटिंग के दौरान की है जब वे स्वीमिंग पूल के पास शूट कर रहे थे। बता दें इस तस्वीर को 6 घंटे में 1 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।
With Sridevi in a ... swimming pool sequence for film INQUILAB
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
वैसे सोचने वाली बात ये है कि इस तस्वीर को देख अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ने क्या कहा होगा। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की हम क्या कहना चाहते हैं। वैसे बिग बी की यह फिल्म 1984 में रिलीज हुई थी।
बता दें आजकल अमिताभ अपनी पुरानी यादों का पिटारा खोल के बैठे हैं। इससे एक दिन पहले भी उन्होंने अपने बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन भी उनके साथ पोज देते दिखाई दे रहे थे।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
Mothers love when I returned home after my Coolie accident from Breach Candy Hospital
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
इसके अलावा एक तस्वीर में बिग बी की मां तेजी बच्चन उन्हें दुलार करती दिख रही हैं। यह तस्वीर उस समय की है जब 1983 की फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई। यकीनन अमिताभ की यादों ने एक बार के लिए हमारी आंखे नम कर दी तो उन्हें ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते वक्त कैसा लग रहा होगा।
Updated on:
4 Feb 2018, 2:30 PM IST
Published on:
4 Feb 2018, 2:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.