4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WHAT: शादी के बाद विराट को छोड़ ये किस एक्टर संग अनुष्का मना रही हैं अपना पहला वेलेंटाइन!

अनुष्का विराट नहीं बल्कि वरुण धवन के साथ सेलिब्रेट करेंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 4 Feb 2018, 11:41 AM IST

Anushka Sharma varun dhawan

Anushka Sharma varun dhawan

सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी अगर काई है तो वो है एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की। कभी इनका रिश्ता जुड़ा तो कभी अलग होने की खबरें सुर्खियों में रहीं। लेकिन तमाम बातों को दरकिनार करते हुए इन दोनों ने शादी कर सबके मुंह पर ताला लगा ही दिया।

आपको बता दें कि इस न्यूली मैरिड कपल का ये पहला वेलेंटाइन है। प्यार करने वालों के लिए ये दिन बहुत महत्व रखता है। ठीक उसी तहर अनुष्का और विराट ने भी इस दिन के लिए कई सारी प्लानिंग की होगी।

पर दुख की बात ये है कि विरुष्का शादी के बाद अपना पहला वेलेन्टाइन डे एक साथ नहीं मना पाएंगे। जी हां, ये बात सच है कि शादी के बाद अनुष्का अपने हसबैंड क्रिकेटर विराट कोहली के साथ सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगी।

इसका ये मतलब मत निकालिएगा कि उनके बीच कोई अनबन है। बता दें कि उनका एक साथ वेलेंटाइन न मना पाने की सबसे बड़ी वजह है अनुष्का अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा'। अनुष्का अपनी इस फिल्म की शूटिंग वेलेन्टाइन डे पर शुरू करने जा रही हैं।

प्यार भरे जिस दिन में अनुष्का को विराट के साथ होना चाहिए उस दिन वो विराट नहीं बल्कि फिल्म के हीरो वरुण धवन के साथ सेलिब्रेट करेंगी। पिछले साल अनुष्का-विराट ने दिसंबर में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी का रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई दो जगह दिया था।

फिल्हाल अनुष्का की आने फिल्म परी के टीजर को लेकर सुर्खिया बटोर रही हैं। इस फिल्म में अनुष्का दर्शकों को डराने की पूरी तैयारी कर चुकीं हैं। इसके साथ ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें अनुष्का को कढ़ाई कर रहीं थीं।

वहीं खबरे ये भी है कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' के लिए कढ़ाई करना सीख रही हैं। जिसके लिए उन्होंने वर्कशॉप भी लेनी शुरू कर दी है। इसके अलावा फिल्म से रिलेटेड एक और फोटो भी सामने आई थी, जिसमें वे सिम्पल कॉटन की ब्लू कलर की साड़ी में बिना मेकअप नजर आ रही थी।

उनकी ये फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई है। इस फिल्म में अनुष्का के साथ दे रहे है बॉलीवुड के क्यूट हीरो वरुण धवन। वरुण की भी एक फोटो कुछ समय पहले सामने आई थी, जिसमें में सिलाई मशीन चलाते दिख रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन