4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs RSA preview : डु प्लेसिस की गैरमौजूदगी में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा भारत

पहले वनडे में शतक जड़ने वाले डु प्लेसिस चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए है। उनके स्थान पर फरहान बेहरदीन को मौका दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 3 Feb 2018, 7:42 PM IST

India will look for another win against south Africa in centurion

नई दिल्ली। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद भारत की नजरें रविवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में उसे लगातार दूसरी हार देकर अपने विजयी क्रम को बरकरार रखने और मेजबानों को बैकफुट पर धकलने पर होगी। सीरीज से पहले मेजबानों को अब्राहम डिविलियर्स के चोटिल हो जाने से झटका लगा था और अब दूसरे मैच से पहले कप्तान फुफ डु प्लेसिस के सीरीज से बाहर होने के कारण वह और परेशानी में आ गई है। प्लेसिस ने पहले वनडे में शतक जड़ा था। उन्हें चोट से उबरने में तीन से छह सप्ताह का समय लग सकता है। उनके स्थान पर फरहान बेहरदीन और डिविलियर्स के स्थान पर हेईनरिक क्लासेन को टीम में जगह मिली है।

बढ़त लेना चाहेगा भारत
दूसरे मैच में भारत जीत हासिल करते हुए 2-0 की बढ़त लेना चाहेगा। पहले मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने वनडे में अपना 33वां शतक जड़ा था और उनका साथ अजिंक्य रहाणे ने बखूबी दिया था। इन दोनों के अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मेजबानों को 50 ओवरों में 269 रनों पर आठ विकेट पर सीमित कर दिया था। पहले मैच में भारत के शीर्ष क्रम ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। उनसे एक बार फिर उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप और चहल ने आपस में पांच विकेट बांटे थे, लेकिन भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी की थी।

एडिन मार्कराम करेंगे कप्तानी
वहीं डिविलियर्स और डु प्लेसिस की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी एडिन मार्कराम करेंगे। एडिन मार्कराम के पास वनडे का ज्यादा अनुभव नहीं है इसी लिए कयास लगाई जा रही थी की हाशिम अमला यह जिम्मेदारी संभाल सकते है । लेकिन दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने एडिन मार्कराम को कप्तानी करने का मौका दिया है। मेजबानों को कुलदीप और चहल की काट किसी भी हालत में ढूंढ़नी होगी। गेंदबाजी में मोर्ने मोर्केल, कागिसो रबादा पर गेंदबाजी का दारोमदार रहेगा। टीम संकट में है ऐसे में हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस और आंदिले फेहुलकवायो को भी अहम भूमिका निभानी होगी।

टीमें
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन , रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर।

दक्षिण अफ्रीका : हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ज्यां पॉल ड्यूमिनी, फरहान बेहरदीन, इमरान ताहिर, हेइनरिक क्लासेन, एडिन मार्कराम, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल, क्रिस मौरिस, लुंगी नगिड़ी, आंदिले फेहुलकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, खायेलिह्ले जोंडो।