बॉलीवुड

जब रेप सीन के लिए कपड़े फाड़ने की मांग पर भड़क गई थीं जया बच्चन, डायरेक्टर को दे डाली थी बर्बाद करने की धमकी

जया बच्चन का एक पुराना वीडियों सामने आया हैं। जिसे देख फैंस भी हैरान हो रहे हैं। भले अभिनेत्री अभी फिल्मों से दूर हैं लेकिन अक्सर उनसे जुड़े किस्से सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दे कि उन्होंने 1972 की फिल्म 'एक नज़र' के सेट पर घटी घटना के बारें में बताया था। चलिए जानते हैं जया से जुड़ा दिलचस्प किस्सा।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2022, 9:14 AM IST
Jaya Bachchan furious the demand tearing clothes for rape scene
जब रेप सीन के लिए कपड़े फाड़ने की मांग पर भड़क गई थीं जया बच्चन, डायरेक्टर को दे डाली थी बर्बाद करने की धमकी

राजनीति में एक्टिव जया बच्चन अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी।भले अभिनेत्री फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनके पुराने किस्से अक्सर सुर्खियों में रहा करते थे। जिस तरह आज वे सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। वैसे ही वे 70 और 80 के दशक में फिल्मों की शूटिंग के दौरान होने वाली परेशानी के खिलाफ मुखर होकर बोलती थीं।

कई लोग नहीं जानते होंगे कि जब एक फिल्म के सेट पर जया से रेप सीन के लिए डायरेक्टर ने कहा था तब वहां बवाल खड़ा हो गया था। बता दे कि डायरेक्टर ने उनके कपड़े फाड़ने की मांग की गई थी तो वे डायरेक्टर पर भड़क गई थीं। वह नाराज इस कदर हो गई थी कि वह गुस्से में उन्होंने दो दिन तक शूटिंग भी नहीं की थी।

वहीं जाकर अब जया बच्चन का एक पुराना वीडियों सुर्खियों में बना हुआ हैं। जिसमें उन्होंने 1972 की फिल्म 'एक नज़र' के सेट पर घटी इस घटना का जिक्र किया है, जिसका निर्देशन बी. आर इशारा ने किया था। जब डायरेक्टर इशारा ने जया से कहा कि रेप सीन के लिए उनके कपड़े फाड़े जाएंगे तो वे उन पर बरस पड़ीं। वह इस कदर नाराज हो गई की उन्होने दो दिन तक फिल्म की शूटिंग ही नहीं की।

इशारा ने जया को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़ी रहीं। यह बहस दो दिन तक चली और फाइनली डायरेक्टर को सीक्वेंस को अपने तरीके से शूट करने का विचार त्यागना पड़ा। अब इस घटना के बारें में बात करते हुए जया ने बहुत दुख जताया था और कहा था कि यह सोच मेरे छोटे शहर के होने का कारण या मिडिल क्लास परवरिश से आई थी।

Updated on:
27 May 2022, 9:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़