
कभी सलमान खान के नौकर हुआ करते थे दिलीप जोशी, अब जेठालाल बन करवाते हैं बाॅलीवुड फिल्मों को हिट
टीवी के दुनिया के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी को किसी पहचान की जरुरत नही हैं। अपनी मेहनत और लगन से एक्टर ने अपना नाम बना लिया हैं। एक्टर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक्टर को सफलता इतनी आसानी से नहीं मिली हैं। उनके लिए उन्हे भी काफी ज्यादा पापड़ बेलने पड़े हैं।
गौरतलब है कि, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जेठालाल का किरादर निभाने से पहले दिलीप कई फिल्मों में भी नज़र आ चुके हैं। वहीं उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1989 में आई सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से की थी। इस फिल्म में दिलीप जोशी ने सलमान के नौकर ‘रामू’ का रोल प्ले किया था। यही नहीं बता दे कि सलमान की फिल् ‘हम आपके हैं कौन’ में एक्टर ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था।
बता दे कि भले ही एक्टर एक समय छोटे पर्दे पर काम किया करते थे लेकिन उन्हें आज किसी पहचान की आवश्यकता नही हैं। अब बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स अपनी फिल्मों को प्रोमोट करने के लिए इसमें आते रहते हैं। यहां तक की सलमान खान भी अपनी फिल्मों को प्रोमोट करने के लिए अकसर तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में जाया करते हैं।
आपको बता दे कि एक बार नहीं बल्कि कई बार सलमान खान को तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अपने फिल्मों को प्रोमोट करते हुए देखा गया हैं। टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ घर घर में इस कदर लोकप्रिय है कि यह अब काफी बड़ा सीरियल बन चुका हैं।
Updated on:
26 May 2022, 3:45 PM IST
Published on:
26 May 2022, 3:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.