बॉलीवुड

Jodaa Teaser: ‘नागिन’ से मौनी रॉय बनी अकबर की ‘जोधा’, देखें ऐश्वर्या के सामने पास या फेल?

एक्ट्रेस मौनी रॉय म्यूजिक एल्बम 'जोधा' से धमाल मचाने आ रही हैं। जिसका टीजर जारी कर दिया गया है। वीडियो देखने के बाद लोग मौनी के इस लुक का कंपेरिजन फिल्म जौधा अकबर में जौधा बनीं ऐश्वर्या रॉय बच्चन से कर रहे हैं।

2 min read
Jodaa Teaser: Naagin Mouni Roy becomes Akbar's Jodha
Mouni Roy and ali goni

नई दिल्ली: एक्ट्रेस मौनी रॉय जहां फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर सुर्खियों में छाईं हुईं हैं। वहीं, मौनी (Mouni Roy) म्यूजिक एल्बम 'जोधा' (Jodaa) से धमाल मचाने आ रही हैं। जिसका टीजर (Jodaa Teaser) जारी कर दिया गया है। जिसका वीडियो मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे देखने के बाद मौनी के फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

मौनी रॉय पहली बार अली गोनी (Aly Goni) संग म्यूजिक एल्बम 'जोधा' में नजर आएंगी। इस गाने में अली और मौनी जोधा- अकबर के किरदार में नजर आएंगे और उनकी प्रेम कहानी को बयां करते देखे जाएंगे। इस गाने के टीजर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,'एक नया गाना, एक नया अवतार और वही प्यार के साथ ला रहे हैं हम 'जोधा'।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गाने के रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी है।

वीडियो में मौनी लाल लहंगे के साथ हैवी गहने पहने हुई हैं। जिसमें वो इतनी खूबसूरत नजर आ रही हैं कि फैंस का नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। वीडियो देखने के बाद लोग मौनी के इस लुक का कंपेरिजन फिल्म जौधा अकबर में जौधा बनीं ऐश्वर्या रॉय बच्चन से कर रहे हैं। वहीं, अली भी अकबर के अवतार में खूब अच्छे लग रहे हैं।

गाने की बात करें तो, इसे अफसाना खान ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स मनिंदर कैले के हैं। साथ ही वीडियो का म्यूजिक जतिंदर शाह ने दिया है। म्यूजिक एल्बम 'जोधा' (Jodaa) रविवार, 11 अक्टूबर को 11 बजे सुबह रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें कि जोधा अकबर वर्ष 2008 में रिलीज हुई ऐतिहासिक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन आशुतोष गोविरकर ने किया है। फिल्म में हृतिक रोशन, ऐश्वर्या बच्चन, सोनू सूद, कुलभुष्ण खरबंदा आदि नजर आये। वहीं, इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जौधा का किरदार निभाया था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। उनके लुक काफी पैसा खर्च किया गया था। पूरी मुवी में उन्होंने 2 सौं किलो असली सोने के गहने पहने थे।

Updated on:
09 Oct 2021 04:53 pm
Published on:
09 Oct 2021 04:28 pm