बॉलीवुड

John Abraham का सबसे यादगार Kiss किसी हीरोइन से नहीं, बल्कि एक एक्टर से मिला, शेयर किया किस्सा

John Abraham Kiss: जॉन अब्राहम ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि उनका सबसे यादगार किस किसके साथ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एक एक्टर के साथ हुआ।
2 min read
• •
Mar 21, 2025
john-abraham-best-kiss-shah-rukh-khan-pathaan-diplomat-boxoffice
John Abraham

John Abraham Kiss: बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम की नई फिल्म ‘The Diplomat’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अब तक 19.10 करोड़ रुपये कमाई कर ली है।

हालांकि कलेक्शन तेज नहीं है, लेकिन समीक्षकों की सराहना और वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म को फायदा मिल रहा है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने सबसे यादगार किस के बारे में बात की। ये किस किसी एक्ट्रेस ने नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने किया था।

मेरे जीवन का सबसे अच्छा Kiss

The Diplomat

फिल्म 'पठान' की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान ने जॉन अब्राहम को किस किया था। जब इसकी फोटो उन्हें दिखाई गई तो जॉन ने कहा-“ये शायद मेरे जीवन का सबसे अच्छा किस था और ये शाहरुख खान से मिला है, किसी महिला से नहीं! वो शानदार इंसान हैं, बेहद शालीन और बेहद आकर्षक।”

इस जवाब पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि 'पठान' में जॉन अब्राहम ने विलेन "जिम" का किरदार निभाया था और उनकी शाहरुख के साथ भिड़ंत को खूब सराहा गया था। इनकी ऑन-स्क्रीन टकराहट और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग दोनों ही सोशल मीडिया पर छाए रहे।

क्या "जिम" पर बनेगी अगली फिल्म?

John Abraham Kiss

जब जॉन अब्राहम से पूछा गया कि क्या "जिम" के किरदार पर कोई स्पिन-ऑफ फिल्म आएगी, तो उन्होंने जवाब दिया-“हां, चर्चाएं तो हुई हैं, लेकिन ये सिर्फ आदि (आदित्य चोपड़ा) जानते हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा हो।”

मतलब फैंस को "जिम" की वापसी का अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Updated on:
21 Mar 2025 04:47 pm
Published on:
21 Mar 2025 04:47 pm
Also Read
View All
“मेरी वजह से बेचारे को व्यूज मिल जाएं तो अच्छा है”, शहनाज गिल ने ट्रोलर्स- फेक हेडलाइन बनाने वालों को दिया करारा जवाब

फिल्म ‘सूबेदार’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, अनिल कपूर बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट, अभिनेता ने किया पोस्ट

Drishyam 3 Twitter Reaction: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख किसी ने कहा- सुपरहिट तो कोई बोला- पहले से ज्यादा शानदार, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

Drishyam 3 Review: सस्पेंस में पिछली ‘दृश्यम’ की भी बाप निकली ‘दृश्यम 3’, बस थोड़ी लंबी खिंच गई फिल्म

अचानक सलमान खान के पास पहुंचा फैन, सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ा हाथ और दिया धक्का, वीडियो आया सामने