बॉलीवुड

जुबिन नौटियाल और रितेश पांडे UP के इस शहर में मचाएंगे धमाल, नोट करें समय और पता

Gorakhpur Mahotsav 2025: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल गोरखपुर महोत्सव में अपने सुरों जलवा बिखेरते नजर आएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 10 जनवरी, शुक्रवार को प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जी करेंगे।

3 min read
Jan 09, 2025
Gorakhpur Mahotsav 2025

Jubin Nautiyal: उत्तर प्रदेश के रामगढ़ताल के सामने स्थित चम्पा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। जबकि, औपचारिक समापन समारोह में 12 जनवरी (रविवार) को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सानिध्य प्राप्त होगा।

बता दें गोरखपुर इतिहास और गर्वानुभूति कराने वाले विरासत से समृद्ध है तो बीते सात सालों से यहां का विकास नजीर पेश कर रहा है। इतिहास और विकास के संगम पर साल दर साल गोरखपुर की ब्रांडिंग का बड़ा मंच बन रहे गोरखपुर महोत्सव का इस वर्ष शुक्रवार (10 जनवरी) को आगाज हो रहा है।

गोरखपुर महोत्सव की क्या है खासियत?

बीते सालों की भांति इस साल भी गोरखपुर महोत्सव कला, संस्कृति, ज्ञान, विज्ञान, मेधा, मनोरंजन और रोजगार का मंच देने के लिए तैयार है। गोरखपुर महोत्सव की खासियत यह भी है कि यह हाल के 6-7 सालों में गोरखपुर की विकसित पहचान को एक उत्सवी मंच दे रहा है।

Gorakhpur Mahotsav 2025

वर्ष 2017 से गोरखपुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रगति की नई उड़ान भरी है। कभी पिछड़ेपन का दंश झेलने वाले इस जिले ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, बेहतरीन रोड और एयर कनेक्टिविटी, खाद कारखाना, पिपराइच चीनी मिल, एम्स, रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, आयुष विश्वविद्यालय, चिड़ियाघर, वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे अनेक प्रोजेक्ट्स की सौगात पाने के साथ निखरे रामगढ़ताल की अगुवाई में एक नए टूरिस्ट सेंटर के रूप में भी ख्याति बटोर रहा है।

विकास और रोजगार के साथ यहां की कला, संस्कृति भी लगातार संरक्षित और समृद्ध हुई है। इन सबको समेटते हुए गोरखपुर महोत्सव एक आईना के रूप में है। यह महोत्सव कला, संस्कृति, पर्यटन व रोजगार का भी सशक्त मंच बना है।

बॉलीवुड नाइट में जुबिन नौटियाल बांधेंगे समां

Jubin Nautiyal

गोरखपुर महोत्सव में देश के जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल बॉलीवुड नाइट के जरिए शाम 7 बजे से समां बांधेंगे। अब चलिए गोरखपुर महोत्सव में पहले दिन के प्रमुख कार्यक्रम के बारे में जान लेते हैं। 10 जनवरी को पर्यटन मंत्री द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इसके बाद महाकुंभ आधारित विशेष लघु नाटक की प्रस्तुति मानवेन्द्र त्रिपाठी एवं टीम द्वारा अपराह्न 3 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा। सबरंग अपराह्न 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक। जुबिन नौटियाल का बॉलीवुड नाइट: शाम 7 बजे से।

भोजपुरी नाइट में गायक रितेश पाण्‍डेय जमाएंगे महफिल

Ritesh Pandey

इसके बाद अगली सुबह 11 जनवरी को स्थानीय स्कूली बच्चे मुख्य मंच पर परफॉर्म करते नजर आएंगे। टेलेन्ट हंट कार्यक्रम दोहपर 1 बजे से शुरू होगा। शाम 4.45 बजे से 5 बजे तक प्रयागराज की वर्षा मिश्रा कत्थक नृत्य और लोकगायक आशुतोष श्रीवास्‍तव लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम 7 बजे से भोजपुरी नाइट में गायक रितेश पाण्‍डेय सुरों से समां बाधेंगे।

Published on:
09 Jan 2025 05:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर